scriptआगे-आगे शव और पीछे दौड़ लगाते रहे गार्ड, पढि़ए क्या है मामला… | Relatives run with dead body in indore | Patrika News
इंदौर

आगे-आगे शव और पीछे दौड़ लगाते रहे गार्ड, पढि़ए क्या है मामला…

एमवाय अस्पताल में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

इंदौरApr 28, 2018 / 03:40 pm

अर्जुन रिछारिया

MYH
इंदौर. शहर के एमवाय अस्पताल में शुक्रवार रात एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ। यहां एक वृद्ध की मौत की जानकारी परिजन को मिली तो वे लोग शव को लेकर भाग निकले। अस्पताल के सुरक्षा गाड्र्स ने भी उनके पीछे दौड़ लगाई, लेकिन वे हाथ नहीं आए और शव लेकर रफुचक्कर हो गए। यह घटनाक्रम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी फिर सवालिया निशान लगा गया।
शुक्रवार रात पलासिया क्षेत्र से एक वृद्ध को परिजन इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाए थे। अस्पताल में परिजन ने बताया कि खाना खाने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई थी, इसलिए अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी परिजन को देने के बाद वह शव को मच्र्युरी भेजने की तैयारी में लग गए। मौत का कारण स्पष्ट नहीं था, इसी के चलते शव का पोस्टमार्टम करना चाहते थे। इसी बीच परिजनों को लगा कि मौत हो गई है तो वे शव लेकर वहां से भागने लगे। जब गेट पर तैनात गार्ड ने रोका तो उसके साथ में मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच भीड़ में शामिल दूसरे लोग शव को लेकर बाहर आ गए। दूसरे गार्डों ने शव ले जा रहे परिजनों को रोकने के लिए उनके पीछे दौड़ लगा दी, लेकिन सफल नहीं हो सके। परिजन शव को लेकर आगे दवा बाजार तक भाग गए और वहां पर खड़ी गाड़ी में बैठकर निकल गए।
आए दिन होते रहते हैं विवाद

अस्पताल में यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई बार परिजन और डॉक्टर्स के बीच विवाद हो चुके हैं। कुछ मामलों में तो परिजन और डॉक्टर्स के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। इसके अलावा जूनियर डॉक्टर्स भी कई बार इन विवादों के शिकार हो चुके हैं। ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर हर बार सवाल उठता रहता है।

Home / Indore / आगे-आगे शव और पीछे दौड़ लगाते रहे गार्ड, पढि़ए क्या है मामला…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो