scriptप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अब ये कद्दावर महिला नेता भी शामिल, कमल नाथ कर चुके हैं सिफारिश | shobha ojha in race of president of congress in madhya pradesh | Patrika News
इंदौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अब ये कद्दावर महिला नेता भी शामिल, कमल नाथ कर चुके हैं सिफारिश

विरोधियों को खबर मिली तो मोर्चा खोलना किया शुरू

इंदौरFeb 23, 2020 / 05:06 pm

हुसैन अली

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अब ये कद्दावर महिला नेता भी शामिल, कमल नाथ कर चुके हैं सिफारिश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अब ये कद्दावर महिला नेता भी शामिल, कमल नाथ कर चुके हैं सिफारिश

इंदौर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अब शोभा ओझा भी शामिल हो गई हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री कमल नाथ उनके नाम की पेशकश दिल्ली में पार्टी हाईकमान के सामने कर चुके हैं। इसकी भनक जैसे ही विरोधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर चेयर रेस खेल रहे नेताओं को लगी वैसे ही उन्होंने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। दरअसल, महिला को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के चलते सबसे आगे नाम मीनाक्षी नटराजन का बताया जा रहा है। अब होता क्या है इसका फैसला 15 दिन में हो जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अब ये कद्दावर महिला नेता भी शामिल, कमल नाथ कर चुके हैं सिफारिश
मुख्यमंत्री कमल नाथ की जगह नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को लेकर जहां लंबे समय से कवायद चल रही है, वहीं प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए कई कांग्रेस नेता कतार में खड़े हैं। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और संगठन में उच्च पदों पर बैठे नेता शामिल हैं। कांग्रेसियों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष घोषणा आने वाले १५ दिन में हो सकती है ताकि सितंबर-अक्टूबर में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के नए पदाधिकारी काबिज हो जाएं। कांग्रेसी चौपाल पर चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जा सकता है।
इसके संकेत पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने भोपाल में अपने बयान के दौरान दिए थे। ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा का नाम प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो गया है। इनके नाम की पेशकश दिल्ली में हाईकमान सोनिया गांधी के समक्ष मुख्यमंत्री कमल नाथ कर चुके हैं। कारण मुख्यमंत्री नाथ से उनका करीब होना और दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में अच्छी-खासी पकड़ होना है। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ संगठन के अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।
मीनाक्षी नटराजन का दावा भी मजबूत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अब ये कद्दावर महिला नेता भी शामिल, कमल नाथ कर चुके हैं सिफारिश
कांग्रेसियों के अनुसार महिला को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के चलते पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का दावा भी मजबूत है, क्योंकि दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में अच्छी पकड़ होने के साथ पार्टी हाईकमान राहुल गांधी से नजदीकियां हैं। अब दोनों में से किसका दावा मजबूत होगा यह तो १५ दिन बाद नए अध्यक्ष की होने वाली घोषणा के बाद ही मालूम पड़ेगा। कांग्रेसियों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ से नटराजन ने अपने आपको दूर कर लिया है। ऐसे में पार्टी शोभा ओझा के नाम पर विचार कर सकती है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने की लाइन में मंत्री बाला बच्चन, कांतिलाल भूरिया, जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, ओंकार मरकाम के साथ वरिष्ठ नेता अजय सिंह और अर्चना जायसवाल भी खड़े हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए ओझा का नाम सामने आने के बाद से विरोधी भी सक्रिय हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो