scriptइन दो राशि वालों के लिए है शुभ योग, इनका राजनैतिक पक्ष होगा मजबूत | Shubh Yoga for these two zodiacs, their political parties will be str | Patrika News
इंदौर

इन दो राशि वालों के लिए है शुभ योग, इनका राजनैतिक पक्ष होगा मजबूत

आज का राशिफल

इंदौरMar 24, 2019 / 10:31 am

रीना शर्मा

indore

इन दो राशि वालों के लिए है शुभ योग, इनका राजनैतिक पक्ष होगा मजबूत

मेष

स्वाति नक्षत्र के आरंभ में यह सप्ताह व्यावसायिक गतिविधि का चयन करवाएगा। व्यापारियों के लिए प्रथम दो दिन विशेष लाभ देनेवाले साबित होंगे। नौकरीपेशा में अतिरिक्त योग्यता आर्थिक मापदंड को आगे बढ़ाएगी। महिला तथा छात्रवर्ग को अपेक्षित सफ लता के योग हैं।
मिथुन

परिवार के सदस्यों का कार्यकाल सहायता के माध्यम से आगे बढ़ सकता है। धन की दृष्टि से अनुकूलता। व्यापारियों के लिए मार्केट से जुड़े तेजी, मंदी का मध्य लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा में बौद्धिक योग्यता श्रेष्ठ मंच प्रदान करेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को सफ लता।
सिंह

कार्यक्षेत्र से संबंधित उन्नति का योग बनेगा। व्यापारियों के लिए धातुओं से संबंधित बाजार में निवेश का विकल्प मजबूत होगा। नौकरीपेशा में कार्य की प्रगति व स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को पंचायत से संबंधित कार्यक्षेत्र में अवसर।
तुला

आर्थिक पक्ष संघर्ष के बाद सफ लता देगा। धैर्य तथा समर्पण का भाव रखें। व्यापारियों के लिए चांदी, जिलेट से संबंधित बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में परिवर्तन के साथ पदोन्नति व आर्थिक प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल कोरियोग्राफ ी का लाभ।
धनु

आध्यात्मिकता का स्तर बढ़ेगा। विशेष लाभ के लिए वैचारिक परिवर्तन करेंगे। कठोर निर्णय लेने होंगे। व्यापारियों के लिए अनाज संबंधी कारोबार दीर्घकालिक लाभ देगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठ पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को पंचायतों से संबंधित अवसरों की प्राप्ति के योग।
कुंभ

न्यायिक प्रकरणों में सफ लता का समय है। सरलता से अपना पक्ष रखें। व्यापारियों के लिए बुधवार तक का समय लाभकारी है। नौकरीपेशा में किए गए कार्य का लाभ तथा पदवृद्धि। महिला तथा छात्रवर्ग को टेली कम्यूनिकेशन के सेक्टर में निजी/शासकीय अवसर।
वृषभ

नए निवेश का व्यावसायिक विकल्प हो सकता है। व्यापारियों के लिए इमिटेशन ज्वैलरी से जुड़े व्यवसाय में निजी क्षेत्र से अनुबंधन के योग। नौकरी पेशा में कार्य का तरीका वरिष्ठों को प्रभावित करेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को स्थापत्य कला के क्षेत्र में अवसर।
कर्क

परिवर्तन करने वाली शैली प्रतिष्ठा में वृद्धि करवाएगी। बौद्धिकता का लाभ भी दिखाई देगा। व्यापारियों के लिए सीप, शंख जैसे वस्तु के बाजार में बाहरी मांग बढ़ेगी। नौकरीपेशा में कार्यशैली का लोहा माना जाएगा। महिला तथा छात्रवर्ग को एक्यूपंचर से संबंधित चिकित्सा प्रणाली में अवसर।
कन्या

शासकीय समस्याओं का निराकरण इस सप्ताह संभव है। आर्थिक मान से सप्ताह मिश्रित रहेगा। व्यापारियों के लिए पुरानी योजना का लाभ मिलने का समय है। नौकरीपेशा में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को कार्पोरेट सेक्टर से जुड़े यूरोपियन समूह का कार्य क्षेत्रीय अवसर।
वृश्चिक

सामाजिक दृष्टिकोण से कार्य करने का मन बनेगा। राजनैतिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए एग्रीकल्चर का वैदेशिक लाभ मिल सकेगा। नौकरीपेशा में प्रशासकीय तथा राष्ट्रीय प्रभार के योग। महिला तथा छात्रवर्ग को विकास कार्य के प्रोजेक्टों में क्षेत्रिय अवसर।
मकर

परिश्रम के लाभ से नई योजना बनेगी। आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। रुके कार्यों की गति प्रसन्नता देगी। व्यापारियों के लिए दलाली तथा ठहराव वाले बाजार का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में नीति से उच्च पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को एस्ट्रोनॉमिकल सेक्टर में अवसर।
मीन

शुरूआत अच्छी होगी। कहीं-कहीं उदासीनता कार्य की गति को प्रभावित करेगी। अनुकूल समय में लाभ लेवें। व्यापारियों के लिए कच्चे सामान का बाजार निवेश तथा लाभ की दृष्टि से श्रेष्ठ। महिला तथा छात्रवर्ग को मनोरंजन के सेक्टर में मनोवांछित अवसर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो