scriptविभाग का दावा: डेंगू के 4 मरीज ही भर्ती, हकीकत में हो रहा है 20 मरीजों का इलाज | The number of dengue patients increased to 344 | Patrika News
इंदौर

विभाग का दावा: डेंगू के 4 मरीज ही भर्ती, हकीकत में हो रहा है 20 मरीजों का इलाज

डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 344 …..

इंदौरSep 24, 2021 / 03:08 pm

Ashtha Awasthi

dengue

dengue

इंदौर। डेंगू वायरल की भयावहता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार होने के बावजूद रोजाना गिनती के नए मरीज सामने आना बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार डेंगू के सिर्फ चार मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि हकीकत यह है कि सिर्फ एमवाय अस्पताल में ही 20 मरीजों का उपचार अभी चल रहा है।

इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी सैकड़ों मरीज डेंगू का इलाज करा रहे हैं। शहर के करीब-करीब सभी इलाकों में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। सिर्फ सरकारी आंकड़ों की ही बात करें तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी सिर्फ 18 केस ही एक्टिव हैं, जिसमें से चार मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

गुरुवार को शहर में 16 नए डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही डेंगू के कुल मरीजों की के संख्या अब बढ़कर 344 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि सरकारी अस्पताल में सिर्फ 4 ही मरीजों का उपचार चल रहा है। इन आंकड़ों की हकीकत एमवाय अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों की संख्या से उजागर होती है।

कई को चढ़ाना पड़ रहा प्लेटलेट्स

एमवाय अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में डेंगू के 20 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 13 वयस्क एमवायएच और 7 बच्चे चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती हैं। निजी अस्पतालों में हालात और भी भयावह हैं। सूत्र बताते हैं, कई मरीजों को तो प्लेटलेट्स भी चढ़ाना पड़ रहे हैं। कई नर्सिंग होम और अस्पतालों में कई मरीजों का डेंगू का उपचार चल रहा है।

इन क्षेत्रों में मिले नए मरीज

गुरुवार को मिले 16 नए मरीजों में 10 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। ये मरीज मूसाखेड़ी, बाणगंगा, राऊ, गुलमोहर कॉलोनी, रूप नगर, रॉयल बंगलो, संचार नगर, सर्वसंपन्न नगर, साईबाग कॉलोनी, विजय नगर, प्रताप नगर, राधिका सोसायटी, भोलाराम उस्ताद मार्ग और विहार कॉलोनी में मिले। निगम मच्छर व लार्वा खत्म करने के लिए दवाइयों का छिड़काव कर रहा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84ahir

Home / Indore / विभाग का दावा: डेंगू के 4 मरीज ही भर्ती, हकीकत में हो रहा है 20 मरीजों का इलाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो