scriptसिंह राशि वालों को आज कारोबार में होगा बंपर धन लाभ, मेष राशि के लोग जाएंगे घूमने | Today's Horoscope :Leo people will be in business today to gain bumper | Patrika News
इंदौर

सिंह राशि वालों को आज कारोबार में होगा बंपर धन लाभ, मेष राशि के लोग जाएंगे घूमने

आज का राशिफल – किसी का दिन है आज शुभ, तो किसी के बन रहे है विदेश जाने के योग

इंदौरOct 09, 2019 / 05:46 pm

रीना शर्मा

सिंह राशि वालों को आज कारोबार में होगा बंपर धन लाभ, मेष राशि के लोग जाएंगे घूमने

सिंह राशि वालों को आज कारोबार में होगा बंपर धन लाभ, मेष राशि के लोग जाएंगे घूमने

इंदौर. व्यक्ति के जीवन पर जन्मकुंडली का गहरा असर पड़ता है। दैनिक राशिफल का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। मान्यता है कि राशिफल से व्यक्ति को भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं गुरुवार यानि 10 अक्टूबर 2019 का मेष, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आय के नए जरिए बनेंगे। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जाने का योग बन सकता है।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। नए निवेश के लिए समय शुभ है। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। विदेश जाने का मौका आज मिल सकता है। मन में किसी भी तरह के शक की भावना न रखें। सरकारी कार्यों में अड़चनें आएंगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। कोई जरूरी वस्तु आज गुम हो सकती है। सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। अविवाहितों से रिश्ता होना तय है। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो सफलता मिलने का योग बनेगा।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में लोग आपके खिलाफ बयानबाजी कर सकते हैं। कानूनी मसलों से मुक्ति मिलेगी। बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिलेगी।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा में अवरोध नजर आ रहा है। अपने बच्चों की गतिविधियों को लेकर चिंता सताएगी। प्रेम संबंधों में अविश्वासपैदा होगा। लोगों से फालतु बहस करने से बचें।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन सामान्य बीतेगा। आज कोई परेशानी सामने आ सकती है। कारोबार में घाटा हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित मामले आपके खिलाफ हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मन-मुटाव हो सकता है।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेग। भाग्य चमकने का योग बन रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। परेशानियों में उलझने की जगह समाधान की दिशा में आगे बढ़ें। आज आपकी बात महत्वपूर्ण होगी। नौकरीपेशा लोगों के काम आसानी से होंगे।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। उधार दिए हुए पैसे वापस हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद साबित होगा। आपकी सलाह लोगों के काम आएगी।
मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें। कोई बुरी खबर मिलने से मन दुखी हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो