scriptRASHIFAL : धनु राशि वालों का बढ़ेगा फिजुल खर्च, किसी को न बताएं अपने मन की बात, इन्हें मिलेगी सफलता | Today's Horoscope : people will increase their expenditure | Patrika News
इंदौर

RASHIFAL : धनु राशि वालों का बढ़ेगा फिजुल खर्च, किसी को न बताएं अपने मन की बात, इन्हें मिलेगी सफलता

आज का राशिफल

इंदौरOct 10, 2019 / 05:38 pm

रीना शर्मा

RASHIFAL : धनु राशि वालों का बढ़ेगा फिजुल खर्च, किसी को न बताएं अपने मन की बात, इन्हें मिलेगी सफलता

RASHIFAL : धनु राशि वालों का बढ़ेगा फिजुल खर्च, किसी को न बताएं अपने मन की बात, इन्हें मिलेगी सफलता

मेष
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा खराब करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी से कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
वृषभ
उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग मुनाफा कमा सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा।
मिथुन
नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें दूसरे को भी मौका दें।
कर्क
रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं पर अभी विलंब है।
सिंह
आय में वृद्धि कैसे हो अभी यही ध्यान में रख कर कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।
कन्या
लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।
तुला
संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से संबंधित समस्या होगी। आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक
कारोबार के विस्तार के लिए किसी न किसी रूप में सहयोग मिल सकेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी अड़चन डालेंगे।
धनु
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं, लोग आप का मजाक बना सकते हैं। फिजूल खर्च बढ़ेगा। कानूनी पक्ष कमजोर रहेगा।
मकर
प्रसन्न रहो और व्यर्थ की चिंता छोड़ दो। आप बहुत सोचते हो यही कारण है की आपका स्वास्थ कमजोर है। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होंगी।
कुंभ
आपने पूर्व में जो वायदा किया था वह पूरा करने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
मीन
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ बूझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

Home / Indore / RASHIFAL : धनु राशि वालों का बढ़ेगा फिजुल खर्च, किसी को न बताएं अपने मन की बात, इन्हें मिलेगी सफलता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो