scriptरोज करता था गाली-गलौज, महिलाओं ने धो डाला | Used to abuse everyday, women washed | Patrika News
इंदौर

रोज करता था गाली-गलौज, महिलाओं ने धो डाला

 
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का मामला, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

इंदौरJun 28, 2022 / 11:36 am

Manish Yadav

crime news

Crime news

इंदौर. तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को महिलाओं ने पीट दिया। वह आए दिन नशे की हालत में गाली-गलौज किया करता था। कल महिलाओं का सब्र टूट गया और सब ने मिलकर उसे पीट दिया। पिटाई के दौरान गिरने से वह घायल हो गया है। घायल का अभी इलाज चल रहा है।
पवन (45) को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। पड़ोसी जितेंद्र ने बताया कि पवन अक्सर शराब पीकर आसपास के लोगों से विवाद करता रहता है। उसे नशेड़ी समझकर लोग ध्यान नहीं दे रहे थे। इसके चलते उसकी हरकत बढ़ गई। कल भी वह भी शराब पीकर आया और मोहल्ले के मंदिर पर जाकर बैठ गया। वहां पर ओटले पर बैठकर जो भी महिलाएं निकलतीं, उनके साथ में गाली-गलौज करने लग। उसकी इस हरकत से महिलाएं भी परेशान हो गईं। कल सभी महिलाएं इकट्ठा हुईं और उसे सबक सिखाने का मन बना लिया। उसे मंदिर पर ही घेरा और फिर उनके हाथ में जो भी आया उससे पीट दिया। उसके जमकर पीटा गया। वह उनसे बचकर भागने लगा तो गिरकर घायल हो गया। पत्थर पर गिरने से उसके सिर में चोट आई है। वहीं तार में फंसने से पैर में चोट आ गई है। वह घायल हो गया था।
एम्बुलेंस में हो रही देरी, रिक्शा से भेजा
आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस का दल भी वहां पहुंचा था। उसे काफी चोट आई थी। एम्बुलेंस के आने में देरी हो रही थी। जितेंद्र ऑटो रिक्शा चलाता है। इसके चलते उसे घायल को अस्पताल ले जाने के लिए बोला। वह पवन को घायल हालत में अस्पताल लेकर आया गया। अभी उसकी इलाज चल रहा है। अब पुलिस घायल के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो