scriptमौसम : शिर्डी में अटके इंदौर के यात्री, विजिबिलिटी न होने से इंदौर फ्लाइट भी निरस्त | weather :shirdi flight cancel Passenger upset flight left for Bangalor | Patrika News
इंदौर

मौसम : शिर्डी में अटके इंदौर के यात्री, विजिबिलिटी न होने से इंदौर फ्लाइट भी निरस्त

फ्लाइट निरस्त होने से यात्री परेशान, फ्लाइट को वापस बैंगलुरु के लिए किया रवाना

इंदौरNov 15, 2019 / 11:28 am

रीना शर्मा

मौसम : शिर्डी में अटके इंदौर के यात्री, विजिबिलिटी न होने से इंदौर फ्लाइट भी निरस्त

मौसम : शिर्डी में अटके इंदौर के यात्री, विजिबिलिटी न होने से इंदौर फ्लाइट भी निरस्त

इंदौर. इंदौर के कई यात्री शिर्डी में मौसम की खराबी के चलते गुरुवार को शिर्डी से इंदौर आने वाली फ्लाइट जहां निरस्त रही वहीं बैंगलुरु से शिर्डी जा रही फ्लाइट को कल शाम को इंदौर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। करीब दो घंटे तक इंदौर एयरपोर्ट पर इंतजार के बाद भी शिर्डी में मौसम साफ नहीं हुआ तो शाम 6.22 बजे फ्लाइट को वापस बैंगलुरु के लिए रवाना किया गया। यह लाइट शिर्डी नहीं जा सकी। बता दें कि खराब मौसम की वजह से रविवार को भी फ्लाइट को निरस्त की गई थी। फ्लाइट से शिर्डी दर्शन करने गए कई यात्रियों को गुरुवार को लौटना था, लेकिन एन वक्त पर शिर्डी इंदौर फ्लाइट को मौसम की खराबी के चलते निरस्त कर दिया गया। आज भी सुबह शिर्डी जाने वाली फ्लाइट निरस्त की गई है। जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
must read : IND VS BAN दूसरा दिन : कोहली 0 पर आऊट, फैंस 500 का टिकट 400 में बेचकर जाने लगे घर, देखें VIDEO

इसलिए आ रही दिक्कत

दरअसल शिर्डी में नया एयरपोर्ट बना है। यहां पर नया सिस्टम लगा है। जिसमें ५ किमी के आगे की विजिबिलिटी नहीं दिख पाती है। इसके साथ वहां विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए अब उपकरण अपडेट किए जा रहे हैं। इसी कारण मौसम खराब होने पर फ्लाइट लैंड नहीं कर पाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो