scriptटैरो कार्ड से जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, इन्हें मिलेगा पार्टनर का प्यार | weekly horoscope by Tarot Cards | Patrika News
इंदौर

टैरो कार्ड से जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, इन्हें मिलेगा पार्टनर का प्यार

हमारे साथ जानिए पूरे सप्ताह का राशिफल…

इंदौरJan 08, 2017 / 07:25 am

Kamal Singh

How to know future using tarot cards

How to know future using tarot cards

मेष
इस सप्ताह वक्त अच्छा बीतेगा। जो काम सोचे थे, आप मेहनत करते हैं तो उनमें सफलता जरूर मिलेगी। इन कार्यों में आपको अपनों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे हौसला बना रहेगा। कोई नया काम करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें, आप फायदे में रहेंगे। अतिआत्मविश्वास से बचें, नुकसान हो सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
प्रोफेशन- नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सफलता के योग हैं।
प्रेम- पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल मिलेगा।
शुभ दिन- सोमवार व गुरुवार
शुभ रंग- सफेद व पीला

वृषभ

इस सप्ताह कार्यों में रुकावट आ सकती है। बने हुए काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। चिंता बनी रहेगी। जिस तेजी से आपके काम हो रहे थे, बाद में परेशानी का सामना हो सकता है। ज्यादा सोचें नहीं। काम का तरीका बदलें। कहां गलती हो रही है, उस पर ध्यान दें। पैसों को लेकर गंभीर संकट का सामना करना पडेग़ा।
प्रोफेशन- जो आपने नई डील की है, उसमें नुकसान हो सकता है। मामले में सावधान रहें।
प्रेम- पार्टनर को लेकर किसी बात पर अनबन हो सकती है। धैर्य से काम लें।
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग- हरा, सफेद


यह भी पढ़ें
-

बस करें ये दस काम गणपति बनाएंगे बिगड़े काम…



मिथुन

इस सप्ताह आपका मन उदास होगा। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी रह सकती है। घर में भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जो बात आपको मन ही मन परेशान कर रही है, उसे अपने परिवार या दोस्तों से शेयर करें। व्यापार में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठीक रहेगा पर चिंता न करें।
प्रोफेशन- ऑफिस में किसी बात पर बॉस से अनबन हो सकती है। आपको नौकरी से निकाला जा सकता है।
प्रेम- पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।
शुभ दिन- गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग- पीला, नीला



कर्क
किसी भी विवाद में न पड़ेें। छोटी बातें बहस का रूप ले सकती हैं। दोस्तों के साथ लड़ाई भी हो सकती है या किसी की बात आपको बुरी लग सकती है। किसी बात पर मन आहत हो सकता है। ज्यादा भावुक न बनें। हर चीज को व्यावहारिक होकर सोचें। अगर
किसी दोस्त से बातचीत बंद है तो उसकी तरफ आप दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।
प्रोफेशन- नई बिजनेस डील हो सकती है। अपने सहकर्मियों पर निर्भर न रहें।
प्रेम- पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति बदला बदला नजर आएगा।
शुभ दिन- मंगलवार, गुरुवार
शुभ रंग- ऑरेंज, पीला

सिंह
इस सप्ताह कानूनी दांव-पेंच में उलझ सकते हैं। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग परेशान कर सकता है। ज्यादा उलझने की बजाय बात को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। लोग आप पर झूठा इल्जाम भी लगा सकते हैं। आप जो भी बोल रहे हैं, सोच-समझ कर बोलें। आप संभल कर रहें।
प्रोफेशन- नया काम-धंधा शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप न करें, नुकसान हो सकता है।
प्रेम- पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा।
शुभ दिन- सोमवार, गुरुवार
शुभ रंग- सलेटी, केसरिया

यह भी पढ़ें
-

diwali-2016

-at-indore-1419452/”>जानिए रवि पुष्य मुहूर्त पर खरीदी के संयोग, समृद्धि दायक एक सप्ताह

कन्या
इस सप्ताह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मेहनत के बाद भी लटक सकते हैं, जिससे निराशा हाथ लगेगी। आप हिम्मत नहीं हारेंगे और वापस से प्रयास करेंगे। परेशानी होने के बाद भी आपका रवैया बहुत सकारात्मक रहेगा। यही आपको आपकी मंजिल तक ले जाएगा। विरोधी तत्व आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपका मनोबल बढ़ेगा।
प्रोफेशन- ऑफिस में आपके काम को नजऱअंदाज़ किया जा सकता है। नुकसान हो सकता है।
प्रेम- इस सप्ताह पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है।
शुभ दिन- शुक्रवार, शनिवार
शुभ रंग- सफेद, जामुनी

तुला
आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जहां से रुका धन मिलने वाला था, वहां से निराशा हाथ लगेगी। आप चिंता न करें, ये समस्या थोड़े समय के लिए ही है। आप अपनी सूझ-बूझ से समाधान खोज लेंगे। किसी पर ज्यादा भरोसा नहीं करें। नई दोस्ती करने से पहले इंसान को अच्छी तरह से जान लें।
प्रोफेशन- ऑफिस में बॉस के साथ बहस हो सकती है, बात नौकरी पर भी आ सकती है।
प्रेम- पार्टनर के साथ रिश्ता टूट सकता है, लड़ाई हो सकती है।
शुभ दिन- मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग- लाल, सफेद



वृश्चिक
स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। अपनी तबीयत का खास खयाल रखें। ज्यादा सोचें नहीं, वरना आपकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। संतानों की चिंता आपको परेशान कर सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। मन में उथल- पुथल बनी रहेगी। याद रखिए समस्याएं अपने साथ निवारण भी लेकर आती हैं। समय आने पर सब अच्छा होगा। सकारात्मक सोचें।
प्रोफेशन- बिजनेस में नुकसान होगा।
प्रेम- आपके साथ पार्टनर धोखा कर सकता है, मन उदास रहेगा।
शुभ दिन- बुधवार, शनिवार
शुभ रंग- हरा, आसमानी

धनु
विदेश यात्रा के योग हैं पर आपका मन स्थिर नहीं रहेगा। आप ज्यादा सोचने की प्रवृत्ति से बचें। जिस काम में आनंद आता है, उसे करें। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं। आपकी शादी की बात यदि चल रही है तो अच्छे से जांच-पड़ताल के बाद ही करें, वरना धोखा हो सकता है।
प्रोफेशन- नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। समय उपयुक्तहै।
प्रेम- आपके साथ धोखा हो सकता है। आपका पार्टनर आपको छोड़कर जा सकता है।
शुभ दिन- रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग- लाल, जामुनी

मकर
शुभ समाचार मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा। शादी की बात चल रही है तो इसी सप्ताह पक्की भी हो सकती है। यह सप्ताह आपके अनुकूल है। रुके काम भी होंगे। सफलता मिलेगी, बिजनेस में ज्यादा फायदा होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। मेहमानों का आगमन भी होगा। नया काम भी मिल सकता है।
प्रोफेशन- नई बिजनेस डील हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा ही मिलेगा।
प्रेम- मनपसंद साथी के साथ वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं।
शुभ दिन- गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग- केसरिया, नीला

कुंभ
आपका संपर्क किसी प्रभावशाली महिला के साथ हो सकता है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। यह मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित भी हो सकती है। इस सप्ताह पैसों से संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा भी मिलेगा। समय आपके अनुकूल है, सारे अटके काम पूरे होंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा भी रहेगी।
प्रोफेशन- नया काम शुरू कर सकते हैं। समय अच्छा है।
प्रेम- मनपसंद साथी के साथ मुलाकात हो सकती है।
शुभ दिन- रविवार, गुरुवार
शुभ रंग- लाल, ऑरेंज

मीन
अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस सप्ताह आपको कोई बड़ी उपलब्धता भी मिल सकती है। समय आपके साथ है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आप किसी बड़ी सफलता की वजह भी बन सकते हैं। लोग आप पर विश्वास करेंगे और आपकी सलाह भी सर्वोपरि होगी। लोगों पर आप अपना प्रभाव जमाएंगे।
प्रोफेशन- कोई बड़ा और मनमाफिक निवेश हो सकता है।
प्रेम- पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा, उपहार भी मिल सकता है।
शुभ दिन- गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग- पीला, नीला
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो