scriptयज्ञ में गई महिलाओं के हो गए गहने चोरी | Women's jewels stolen Sacrificed | Patrika News
इंदौर

यज्ञ में गई महिलाओं के हो गए गहने चोरी

एमआर-4 पर हुई वारदात

इंदौरJul 23, 2019 / 06:32 pm

हुसैन अली

indore

यज्ञ में गई महिलाओं के हो गए गहने चोरी

इंदौर.एमआर-4 पर स्थित एक यज्ञ में महिलाएं गई तो आहूति डालने थीं, लेकिन बदमाश उनके जेवर लेकर चंपत हो गए। बताया जाता है कि भीड़ का फायदा उठाकर चोर भी यज्ञ स्थल पर घुस आए और महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन लेकर चंपत हो गए।
must read : क्लाइमेट चेंज का अलर्ट : जुलाई में भी भयंकर तप रही धरती, आ सकता है बड़ा संकट

पुलिस के अनुसार प्रेमलता रावत निवासी भागीरथपुरा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि एमआर-4 पर यज्ञ चल रहा। इसमें शामिल होने वह भी गई। कुछ देर बाद उनका ध्यान गया तो सोने की चेन व पेन्डिल गायब थे। इसी बीच साथ में आई महिला पिंकी ने ध्यान दिया तो उसका मंगल सूत्र व रवीना का सोने की चेन व पेन्डिल भी गायब मिले। इस पर उन्होंने तलाश के लिए वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं की भी मदद ली। उन्होंने आसपास तलाश, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर यज्ञ स्थल पर घुसे और जेवर लेकर चंपत हो गए। पुलिस को आशंका है कि गैंग ही वहां पर घुसी होगी। इसमें महिलाएं भी शामिल होंगी जो कि इस तरह के आयोजनों में वारदात करती हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज किया है और कार्रवाई कर रही है।
must read : इस शख्स से थर-थर कांपते थे अंग्रेज, जज को पिता का नाम स्वतंत्रता और घर का पता लिखवाया था जेल

चोरी की नीयत से घर में घुसे बच्चे

तक्षशिला परिसर में एक घर में बच्चों ने चोरी का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार फिनियल सुंदर मसीह की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो-तीन बच्चे घर की बाउंड्री वॉल कूदकर अंदर घुस आए। बच्चे इससे पहले कि कोई वारदात कर पाते उनका वहां पर आना हो गया। जब बच्चों ने देखा तो दीवार कूदकर भाग गए।

Home / Indore / यज्ञ में गई महिलाओं के हो गए गहने चोरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो