scriptमहिलाओं को दिलाएंगे मदद, छात्राओं को सिखाएंगे सेल्फ डिफेंस | Women will help, help students to self-defense | Patrika News
इंदौर

महिलाओं को दिलाएंगे मदद, छात्राओं को सिखाएंगे सेल्फ डिफेंस

पुलिस अफसरों ने बनाई कार्ययोजना

इंदौरMay 21, 2019 / 05:41 pm

Amit S mandloi

indore news

महिलाओं को दिलाएंगे मदद, छात्राओं को सिखाएंगे सेल्फ डिफेंस

इंदौर. लोकसभा चुनाव निपटने के बाद अब पुलिस पारिवारिक मामलों में महिलाओं को मदद दिलवाने और स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाने पर काम कर रही है। कॉउसङ्क्षलग करने वाले स्टॉफ को ट्रेनिंग भी देंगे कि किस तरह वे महिलाओं की अधिकतम मदद कैसे सकती हैं।
एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया लोकसभा चुनाव की व्यस्तता खत्म होने के बाद पुलिस अब ने लोगों की मदद के लिए कार्ययोजना बनाई है। हाल ही में पुलिस ने थानों पर परिवारिक मामलों को लेकर कॉउसलिंग सेंटर शुरू किए हैं। इन्हें और प्रभावशाली बनाया जा रहा है। यहां के स्टॉफ को ट्रेनिंग देंगे कि वे फरियादी की कॉउसङ्क्षलग कर सके। अगर उससे कोई नतीजा नहीं निकलता तो एफआईआर दर्ज कर ले।
भरण पोषण के लिए डीआरआई फार्म वे भरवा पाए। अगर किसी मामले में फरियादी को मदद दिलाना पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं हो तो उसे यह भी बताकर सही जगह पर शिकायत के लिए बताए। अनावश्यक रूप से फरियादी को परेशानी नहीं उठाना पड़े। भरण पोषण के मामलों में भी वारंट निकलने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग की जाएगी। जल्द ही स्कूल शुरू होने वाले हैं। इसी को देखते हुए पुलिस अब एनजीओ की मदद से स्कूलों में जाकर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देंगी। उन्हें बताया जाएगा कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कौन सी हेल्पलाइन चला रही है। मुसीबत के समय उन्हें किस तरह मदद मिल सकती है।
मोबाइल पर देख सकेंगे शिकायत
पुलिस एक एप तैयार करवा रही है। ये सभी पुलिस अफसरों के मोबाइल में रहेंगी। इसमें बदमाशों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा। उन पर कब कार्रवाई हुई। कोई व्यक्ति शिकायत करता है तो उसका स्टेटस भी रहेगा कि शिकायत किसके पास है। उसमें क्या कार्रवाई हुई। इससे लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही पुलिस अब डाक सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा। इससे कर्मचारी को डाक लेकर जाने आने का समय बचेगा साथ ही डाक का ऑनलाइन रिकॉर्ड के साथ तुरंत जबाव देने में आसानी होगी। पुराने पेडिंग़ मामलों की समीक्षा कर जल्द उन्हें निपटाया जाएगा। साथ ही जिनमें चालान तैयार हो चुका है लेकिन पेश नहीं हुआ उनमें भी कार्रवाई की जाएगी।

Home / Indore / महिलाओं को दिलाएंगे मदद, छात्राओं को सिखाएंगे सेल्फ डिफेंस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो