script11 देशों के योगियों ने दी गांधीजी को श्रद्धांजलि, केंद्रीय मंत्री हुए चकित | Yogis from 11 Countries Paid Tribute to Gandhiji | Patrika News
इंदौर

11 देशों के योगियों ने दी गांधीजी को श्रद्धांजलि, केंद्रीय मंत्री हुए चकित

गांधीजी, योग और योग्यता पर आज परमानंद इंस्टिट्यूट ऑफ योगा साइंस कॉलेज पर हुआ कार्यक्रम

इंदौरOct 13, 2019 / 11:41 am

Mohit Panchal

11 देशों के योगियों ने दी गांधीजी को श्रद्धांजलि

11 देशों के योगियों ने दी गांधीजी को श्रद्धांजलि

इंदौर। महात्मा गांधी की १५० वी जयंती को देश धूमधाम से मना रहा है। इस कड़ी में ११ देशों के योग के विद्यार्थी भी शामिल हुए। उन्होंने गांधीजी को अपनी अद्भुत योगिका कलाओं की जाग्रत वीथिका प्रस्तुति दी। उसको देख केंद्रीय मंत्री व सांसद चकित हो गए।
गांधीजी, योग और योग्यता पर आज परमानंद इंस्टिट्यूट ऑफ योगा साइंस कॉलेज पर कार्यक्रम हुआ। इसकी रूपरेखा भाजपा नेता सीटू छाबड़ा ने तैयार की थी। डॉ. ओमानंद गुरु के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मांडविया, सांसद शंकर लालवानी और गोपी नेमा भी मौजूद थे। आयोजन में 11 देशों के योगियों ने योग की प्रस्तुति दी।
राज रजोले (योगीराज योगानंद) ने गांधीजी को अपनी अद्भुत योगिक कलाओं की जाग्रत वीथिका प्रस्तुत की। इंग्लैंड से रॉबर्ट, इटली से ओरेलिओ, अमेरिका से ऐरिक ने गांधीजी का रोल अदा करते हुए उनकी प्रेरक वाणी पेश की। स्पेन की इनमा ने कस्तूरबा का रोल अदा किया।
चेक रिपब्लिक से मिशेल, स्वीडेन से मार्टिना, मक्सिक्सो से लिज, अमेरिका से दीप्ति आदि योगियों ने योगमय प्रस्तुति देकर गांधीजी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. ओमानंद गुरूजी ने गांधीजी की 150वी जयंती के अवसर पर कहा कि एक दैदीप्यमान नक्षत्र, आजादी के साथ (कर्म ही जीवन है) का संदेश भी दे गया।
गांधी संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मांडविया

गांधी जयंती कार्यक्रमों की ऋंखला में आज सांसद की गांधी संकल्प पद यात्रा एक नंबर विधानसभा में निकाली, जिसमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया।
भागीरथपुरा से सांसद शंकर लालवानी ने यात्रा शुरू हुई। इसमें केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया, नगर अध्यक्ष गोपी नेमा, सुदर्शन गुप्ता और प्रभारी जयंत भीसे शामिल हुए।
मांडविया ने आग्रह किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करे। ये यात्रा २ अक्टूबर से भाजपा ने गांधी के सिद्धांतों व संदेशों को लेकर देशभर में यात्रा शुरू हुई थी जो 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो