इन महानगरों में आ सकती है रियल एस्टेट की महामंदी
रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर यानी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद का इलाके में कभी रियल एस्टेट का बड़ा बूम हुआ करता था वो महामंदी की चेपट में आ सकता है। यह इलाका पहले ही बड़ी मंदी शिकार है अब इस पर कोरोना वायरस की और मार पड़ेगी। इन इलाकों में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं बात मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे की करें तो दोनों महाराष्ट्र राज्य के इलाके हैं। महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा कोरोना वायरस संक्रमित राज्य बन चुका है। इन दोनों इलाकों का रियल एस्टेट सेक्टर भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। इस फेहरिस्त में कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे महानगरों के नाम शामिल हैं।