इस तरह से पड़ेगा बैंकों पर असर
मूडीज के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से देश का आर्थिक ढांचे में काफी बड़ा बैरियर सामने आ गया है। वहीं दूसरी ओर मूडीज इस बात को पहले ही बता चुका है कि देश की आर्थिक वृद्घि दर में पहले से ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को भी प्रमुखता से रखा है कि आर्थिक गतिविधियों में तेज गिरावट और बेरोजगारी बढऩे से आम आदमी और कॉरपोरेट की माली हालत खराब होगी, जिसके चलते बैंकों पर लगातार दबाव बढ़ता जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में दिवालियापन के बढ़ते दबावों से बैंकों की परिसंपत्तियों की गुणवत्ता भी प्रभावित होने के आसार हैं, क्योंकि बैंकों ने इन्हें भी काफी लोन दिया हुआ है।