नए रोजगार के आंकड़ों में कमी
रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से मार्च में कोरोबारी परिदृश्य को लेकर कंपनियों का विश्वास रिकॉर्ड निचले स्तर पर देखने को मिला। ग्लोबल सेल में सितंबर 2013 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली हैै। जिसकी वजह से घरेलू ऑर्डरों की वृद्धि दर भी सुस्त देखने को मिली। कंपनियों ने मार्च में नए रोजगार दिए हालांकि इसकी रफ्तार कम रही। सप्लाई चेन बाधित होने से घरेलू विनिर्माण क्षेत्र भी प्रभावित हुआ। मार्च के महीने में कंपनियों की लागत बढ़ी है, हालांकि यह पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर रहा। कंपनियों ने बदले में अपने उत्पादों के दाम भी बढ़ाए।