नई दिल्ली। एक अप्रैल 2020 से देश के 10 बैंकों को मिलाकर 4 बैंकों में तब्दील कर दिया गया। जब भी बैंकों का मर्जर हुआ है, देश के उन तमाम खाताधारकों के मन में सिर्फ आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर और चेकबुक जैसे सवाल ही कौंधते रहे हैं, लेकिन मौजूदा समय में जिस माहौल और आरबीआई की घोषणाओं के बाद बैंकों का मर्जर हुआ है, जो सवाल लोगों के दिल और दिमाग में छाए हुए हैं वो है उनकी लोन ईएमआई, उससे जुड़े कागजात, वो तमाम सवाल जो उनके लोन से जुड़े हुए हैं। वास्तव में जिन बैंकों का अस्तित्व खत्म हुआ है उन बैंकों के ग्राहकों ने भी कई तरह के लोन लिए हुए हैं। अब वो एक नए बैंक के खाताधारक हैं। ऐसे में क्या कुछ नियमों में बदलाव होगा, ब्याज दरों में किसी तरह की कटौती और बढ़ोतरी होगी। यही सवाल कुछ ऐसे हैं जो लोगों को परेशान कर रहे हैं। आइए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देने का प्रयास करते हैंज्