नई दिल्ली। देश की बड़ी हॉस्पिटल चेन में से एक मेदांता हॉस्पिटल को मणिपाल हॉस्पिटल्स खरीद रहा है। मेदांता के स्थानीय और विदेशी प्रमोटर्स 5800 करोड़ रुपए की इस डील के लिए राजी हो गए हैं। इस डील के लिए पिछले दो सालों से बातचीत चल रही थी, अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले 60 दिनों में डॉक्युमेंट्स में साइन हो जाएंगे। आपको बता दें कि मेदांता हॉस्पिटल चेन की शुरूआत 2009 में गुडग़ांव, लखनऊ, इंदौर, रांची और श्री गंगानगर जैसे शहरों में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और क्लीनिक के तौर पर की गई थी।