नई दिल्ली।ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने कहा कि उसने पिछले आठ महीनों के दौरान अपने प्लेटफॉर्म से 8,000 विक्रेताओं को हटा दिया है, क्योंकि वे नकली उत्पाद बेच रहे थे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नवंबर 2018 में लांच किए गए उसके एंटी-काउंटरफीटिंग कार्यक्रम 'ब्रांड शील्ड' स्नैपडील प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे संदिग्ध नकली उत्पादों के बारे में जानकारी देने का ब्रांडों के लिए एकल संपर्क की पेशकश करता है।