पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में आज स्थिरता देखने को मिली है। यानी आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम वहीं रहेंगे जो मंगलवार को थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 72.86, 75.50 और 78.48 प्रति लीटर दाम हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। जिसके बाद यहां पर दाम 75.66 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में 25 जुलाई से लगातार कटौती देखने को मिल रही थी।