नई दिल्ली। वेनेजुएला में आर्थिक संकट का दौर जारी है। यहां पर हर दिन मंहगाई बढ़ती ही जा रही है। वेनेजुएला में आर्थिक संकट के चलते इस कदर महंगाई है कि लोग खाने का सामान खरीदने के लिए जूझ रहे हैं। इस देश की हालत इस हद तक बिगड़ चुकी है की गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने के लिए पड़ोसी देश में जाना पड़ता है। इतना ही नहीं वेनेजुएला में औरतों को एक सैनेटरी पैड के पैकेट के लिए 35 लाख बोलिवार यानी की 1000 से ज्यादा रुपए चुकाने पड़ रहे है।