scriptMI vs KXIP : मुंबई को अल्जारी जोसेफ ने दिलाई जीत, मुंबई तीन विकेट से जीता | IPL 2019 Mumbai Indians vs Kings XI Punjab in Wankhede Stadium Live Update | Patrika News
आईपीएल

MI vs KXIP : मुंबई को अल्जारी जोसेफ ने दिलाई जीत, मुंबई तीन विकेट से जीता

टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला है
इससे पहले मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई को हरा दिया था
रोहित शर्मा की जगह पोलार्ड कर रहे हैं कप्तानी

Apr 11, 2019 / 12:13 am

Kapil Tiwari

KL Rahul

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 12 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने मुंबई को 198 रन का लक्ष्य दिया है। केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 197 रन बनाए। केएल राहुल ने आईपीएल करियर का पहला और इस सीजन का चौथा शतक जड़ा।

राहुल के अलावा क्रिस गेल ने 62 रन की पारी खेली। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। रोहित की जगह पोलार्ड मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे।

LIVE अपडेट:

मुंबई की बल्लेबाजी

– आखिरी ओवर में एक चौके और एक सिक्स लगाकर आउट हो गए। इसके बाद अपने स्नायु पर नियंत्रण रखते हुए जोसेफ ने मुंबई को तीन विकेट से जीत दिला दी।

– पोलार्ड ने छक्के से पूरा किया अर्धशतक। मुंबई जीत 18 गेंद पर 40 रन दूर।

– क्रुणाल पांडया को भी शमी ने आउट किया। मुंबई को जीत के लिए अब भी 26 गेंद पर 58 रन चाहिए।

– मुंबई के लिए हार्दिक पोलार्ड के साथ अच्छी साझेदारी निभा रहे थे, लेकिन 16वें ओवर की पहली गेंद पर वह आउट होकर पैवेलियन चले गए। इसी के साथ मुंबई के पांच विकेट गिर गए और जीत से 29 गेंद पर वह 63 रन अब भी पीछे है।

– कीरोन पोलार्ड का अच्छा साथ निभा रहे थे ईशान किशन, लेकिन 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर अच्छी फील्डिंग का शिकार होकर पैवेलियन लौट गए। मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन।

– सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में डिकॉक भी चलते बने। मुंबई गहरे संकट में। 8.5 ओवर में मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन।

– पंजाब की तरफ से पारी का आठवां ओवर अपना पहला लेकर आए सैम कर्रन ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई को बड़ा झटका दिया है। बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई का स्कोर हुआ आठ ओवर में दो विकेट पर 58 रन।

– लाड के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और डिकॉक ने पावर प्ले तक कोई और क्षति नहीं होने दी। इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलते हुए 6 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया।

– सिद्धेश लाड ने शुरुआत को काफी धूम-धड़ाके से की। पहले ही ओवर में एक चौका और एक सिक्स जड़ दिया। लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा पाए। चौथे ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड होकर पैवेलियन लौट गए। टीम का स्कोर 4 ओवर में एक विकेट पर 29 रन।

– जीत के लिए 198 रनों बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई उतरी। क्विंटन डिकॉक के साथ सिद्धेश लाड उतरे हैं बल्लेबाजी करने।

पंजाब की बल्लेबाज

– केएल राहुल ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। पंजाब ने मुंबई को दिया 198 रन का लक्ष्य

– केएल राहुल ने हार्दिक पांड्या के ओवर में जड़े 3 छक्के और 1 चौका। पूरे ओवर में आए 25 रन

– पंजाब को चौथा झटका, सैम करन 8 रन बनाकर आउट

– करुण नायर के रूप में पंजाब को लगा तीसरा झटका। 5 रन बनाकर आउट हुए करुण नायर, IPL 2019 का पहला मैच खेल रहे थे करुण नायर

– 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर (7) का गिरा विकेट। मुंबई को दूसरी सफलता। किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 131/2

– 63 रन पर खत्म हुई क्रिस गेल की पारी। मुंबई को मिली पहली सफलता। बेहरनड्रॉफ ने लिया विकेट

– केएल राहुल ने पूरी किया अर्द्धशतक

– पंजाब के 100 रन पूरे, मुंबई को नहीं मिला कोई विकेट

– गेल और केएल राहुल के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी, विकेट को तरसे मुंबई के गेंदबाज

– पहले पावरप्ले के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 50/0, क्रिस गेल (26) और केएल राहुल (24) क्रीज पर

– क्रिस गेल ने बदला गियर, 5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 43/1

– 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 11/0

– केएल राहुल और क्रिस गेल ने किया पारी का आगाज

मुंबई इंडियंस में आज सिद्धार्थ लाड का डेब्यू हुआ है। पंजाब में भी बदलाव देखने को मिले हैं। मयंक अग्रवाल की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है।

प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: सिद्धेश लाड, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या, किरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, राहुल चहर, अल्जारी जोसेफ, जेसन बेहरनड्रॉफ, जसप्रीत बुमराह

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, करुण नायर, सरफराज खान, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, आर अश्विन, सैम करन, हार्दुस विलजॉयन, मोहम्मद शमी और अंकित राजपूत

Home / IPL / MI vs KXIP : मुंबई को अल्जारी जोसेफ ने दिलाई जीत, मुंबई तीन विकेट से जीता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो