scriptIPL 2021, CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के इस प्लेयर को रोकना धोनी के बस में भी नहीं, बल्लेबाजी से कर चुका है दिग्गजों को भी चकित | IPL 2021- CSK vs DC- Delhi capitals rishabh pant could score most runs | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021, CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के इस प्लेयर को रोकना धोनी के बस में भी नहीं, बल्लेबाजी से कर चुका है दिग्गजों को भी चकित

दिल्ली कैपिटल्स में 23 साल का एक खिलाड़ी ऐसा है, जो अपने बल्ले से कई बार कमाल दिखा चुका है। यह प्लेयर महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ सकता है।

नई दिल्लीApr 10, 2021 / 07:24 pm

Mahendra Yadav

CSK vs DC

CSK vs DC

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) का आगाज 9 अप्रेल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के मुकाबले से हुआ। इस उद्धाटन मुबाबले में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने बाजी मारते हुए मुंबई इंडियंस को मात दी। टूर्नामेंट का दूसरा मैच महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किेंग्स और आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है, लेकिन पिछले सीजन में सीएएसके कोई कमाल नहीं दिखा पाई और प्ले ऑफ में भी जगह बनाने में नाकाम रही। वहीं दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंच गई थी। दोनों ही टीमों में कई दमदार प्लेयर्स हैं। दिल्ली कैपिटल्स में 23 साल का एक खिलाड़ी ऐसा है, जो अपने बल्ले से कई बार कमाल दिखा चुका है। यह प्लेयर महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ सकता है।
फॉर्म में हैं ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत इस समय फॉर्म में चल रहे हैं। वे अपनी बल्लेबाजी से कई दिग्गजों को चकित कर चुके हैं। ऐसे में वे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी अपने बल्ले का कमाल दिखा सकते हैं। बता दें कि ऋषभ पंत और सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी में गुरु चेले का रिश्ता है। ऐसे में वे धोनी को और उनके खेलने के तरीके को भली भांती जानते हैं। बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के दौरान पंत ने इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन की क्रिकेट के बड़े—बड़े दिग्गज तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। पंत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए इस सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
यह भी पढ़ें— IPL 2021: धोनी vs पंत पर रवि शास्त्री बोले- बहुत मजा आएगा आज, स्टंप माइक सुनिएगा जरूर

_panth_dhoni.png
बनाए थे 270 रन
बता दें कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई चार मैचों की सीरीज में 270 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। टी20 सीरीज में भी पंत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में पंत ने 102 रन बनाए थे। वहीं वनडे सीरीज की बात करें तो उन्होंने दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्‍कों की की सहायता से 77 रन बनाए थे। वहीं तीसरे मैच में 62 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्‍के लगाते हुए उन्होंने 78 रन बनाए।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 : पहली बार कप्तानी संभालेंगे ऋषभ पंत और संजू सैमसन

आईपीएल में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
वहीं पंत के आईपीएल कॅरियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 68 मैच खेले हैं और उन्होंने 2079 रन बनाए हैं। इसमें पंत ने 12 अर्धशतक लगाए और 1 शतक लगाए। इसमें उन्‍होंने 183 चौके और 103 छक्‍के लगाए हैं। बता दें कि पंत एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने बतौर विकेटकीपर 46 कैच पकड़े हैं और स्‍टंप के तौर पर 57 शिकार किए हैं। आईपीएल 2020 में पंत ने 14 मैच खेले और 343 रन बनाए। इसमें 31 चौके और 9 सिक्स शामिल हैं।

Home / IPL / IPL 2021, CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के इस प्लेयर को रोकना धोनी के बस में भी नहीं, बल्लेबाजी से कर चुका है दिग्गजों को भी चकित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो