scriptIPL 2021: धोनी vs पंत पर रवि शास्त्री बोले- बहुत मजा आएगा आज, स्टंप माइक सुनिएगा जरूर | IPL 2021: Ravi Shastri tweet on MS Dhoni and Rishabh Pant | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021: धोनी vs पंत पर रवि शास्त्री बोले- बहुत मजा आएगा आज, स्टंप माइक सुनिएगा जरूर

आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।रवि शास्त्री ने अपील की है कि बहुत मजा आएगा आज, स्टंप माइक सुनिएगा जरूर।
 

नई दिल्लीApr 10, 2021 / 07:03 pm

Shaitan Prajapat

MS Dhoni and Rishabh Pant

MS Dhoni and Rishabh Pant

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का शुक्रवार को आगाज हो गया है। आईपीएल का दूसरा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी के सामने युवा ऋषभ पंत आमने सामने होंगे। सभी की निगाहें धोनी और पंत पर टिकी है। धोनी के सामने चेले पंत का मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होगा। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी आज होने वाले मुकाबले को लेकर अपनी राय रखी है।

यह भी पढ़े :— IPL 2021: हैट्रिक लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, अमित मिश्रा 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज

बहुत मजा आएगा आज, स्टंप माइक सुनिएगा जरूर….
रवि शास्त्री भी मुंबई में होने वाले इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। शास्त्री ने इस मैच पर बात की अपील की है कि दोनों विकेटकीपरों के स्टंप माइक से आवाज सुनते रहना। बता दें कि रिषभ पंत पहली बार कप्तान के तौर पर खेलते नजर आएंगे। शास्त्री ने ट्विटर पर धोनी और पंत की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, गुरु बनाम चेला। बहुत मजा आएगा आज। स्टंप माइक सुनिएगा जरूर। आपको बता दे कि ऋषभ पंत विकेट के पीछे रहते हुए काफी कुछ बोलते सुने जाते हैं। इस लिए रवि शास्त्री ने इस बात की अपील करते हुए कहा कि स्टंप माइक की आवाज सुनते रहना।

धोनी को मानते है अपना आदर्श
आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने अपने करियर की शुरुआत से ही एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते आए हैं। अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में धोनी जैसा काम करना पसंद करते हैं। इस बार पंत पर कप्तानी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर वह खुद को इस मुकाम पर भी धोनी जैसा कामयाब ही बनाना चाहेंगे। बता दें कि दिल्ली कैपटिल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। अय्यर की जगह रिषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है।

आइए जानें— IPL 2021- Chennai Super Kings Squad and Players list

आइए देखें — IPL 2021- Delhi Capitals Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

https://twitter.com/hashtag/DhoniReturns?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / IPL / IPL 2021: धोनी vs पंत पर रवि शास्त्री बोले- बहुत मजा आएगा आज, स्टंप माइक सुनिएगा जरूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो