30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021 Schedule: कब, कहां और कौन सी टीमों से होगा चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का पहला मैच 10 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार नीलामी के दौरान कुल 6 खिलाड़ी खरीदे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 18 Mar 2021, 1:01 PM IST

chennai_super_kings.png

IPL 2021 के लिए टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स में इस बार बदलाव देखने को मिलेंगे। आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली और कृष्णप्पा गौतम जैसे बड़ेे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

नीलामी में खरीदे ये छह खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार नीलामी के दौरान कुल 6 खिलाड़ी खरीदे हैं। इनमें मोईन अली को 7 करोड़ रुपए में,ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ रुपए में, चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपए में, तेज गेंदबाज हरि शंकर रेड्डी को 20 लाख रुपए में और के भगत वर्मा व हरि निशांत को 20 लाख रुपए में खरीदा।

ये है चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम:
नीलामी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम इस प्रकार है।
महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, केएम आसिफ, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, रुतुराज गायकवाड़, हरिशंकर रेड्डी, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, सैम कर्रन, जॉश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, के. भगत वर्मा और हरि निशांत।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: जानिए कौन हैं हरिशंकर रेड्डी, जिनकी तेज गेंदबाजी का सामना धोनी भी नहीं कर पाए

चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का पूरा शेड्यूल
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का पहला मैच 10 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। तो जानते हैं इस टीम के पूरे आईपीएल 2021 के मैचो का पूरा शेड्यूल।

तारीख,समय, स्थान, किस टीम से होगा मैच

10 अप्रेल, 7.30 PM, मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स के साथ

16 अप्रेल, 7.30 PM, मुंबई , पंजाब किंग्स के साथ

19 अप्रेल, 7.30 PM, मुंबई , राजस्थान रॉयल्स के साथ

21 अप्रेल, 7.30 PM, मुंबई, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ

25 अप्रेल, 3.30 PM, मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ

28 अप्रेल, 7.30PM, दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद के साथ

1 मई, 7.30 PM, दिल्ली, मुंबई इंडियंस के साथ

5 मई, 7.30 PM, दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स के साथ

7 मई, 7.30 PM, नई दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद के साथ

9 मई, 3.30 PM, बेंगलुरु, पंजाब किंग्स के साथ

12 मई, 7.30 PM, बेंगलुरु कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ

16 मई, 7.30 PM, बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस के साथ

21 मई, 7.30 PM, कोलकाता, दिल्ली कैपिटल्स के साथ

23 मई, 7.30 PM, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures