आईपीएल

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मजबूत माना जा रहा है क्योंकि उनके पास अच्छे बल्लेबाज और बेहतरीन गेंदबाज टीम में शामिल हैं।

नई दिल्लीMar 26, 2021 / 03:30 pm

Mahendra Yadav

IPL 2021

IPL 2021 के लिए सभी टीमें तैयार हैं। पिछले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंच गई थी। हालांकि फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया था। इस बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तक पहुंचकर खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मजबूत माना जा रहा है क्योंकि उनके पास अच्छे बल्लेबाज और बेहतरीन गेंदबाज टीम में शामिल हैं। इस बार नीलामी में कई अच्छे खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए हैं।
नीलामी में खरीदे ये खिलाड़ी
इस बार नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ शानदार बल्लेबाजों सहित बेहतरीन गेंदबाजों भी अपनी टीम में शामिल किया है। इससे यह टीम और भी मजबूत हो गई है। आईपीएल 2021 नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉम कुरन (इंग्लैंड) को 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी तरह स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) को 2.2 करोड़ रुपए में, सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड) को 2 करोड़ रुपए, उमेश यादव (भारत) को 1 करोड़ रुपए, रीपल पटेल (अनकैप्ड) 20 लाख रुपए, विष्णु विनोद (अनकैप्ड) 20 लाख रुपए, लुकमान हुसैन मेरीवाला (अनकैप्ड), 20 लाख रुपए और एम सिद्धार्थ (अनकैप्ड) को 20 लाख रुपए में खरीदा।
रिटेन प्लेयर्स:
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 में जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें छह विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। टीम ने शिखर धवन, पृथ्वी साव, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्सर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल,कागिसो रबाडा, आवेश खान, प्रवीण दुबे, शिमरोन हेटमायर, एनरिच नॉर्त्जे, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, डैनियल सैम्स को रिटले किया है।
यह भी पढ़ें— IPL 2021: अगर फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स तो टेस्ट मैच छोड़ने भी को तैयार हैं क्रिस वोक्स

रिलीज प्लेयर्स:
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज भी किया। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में चार विदेशी प्लेयर्स भी शामिल हैं। टीम ने मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स केरी, जेसन रॉय को रिलीज किया।
यह भी पढ़ें— IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की टीम की नई जर्सी, जानिए इसमें क्या है खास, देखें वीडियो

ये है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, क्रिस वोक्स, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, कगिसो रबाडा, रिखिंग अनाचार , इशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, टॉम कुर्रन, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, सैम बिलिंग्स।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

आइए जानें— IPL 2021 Delhi capitals Full schedule and Fixtures

Home / IPL / IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.