scriptIPL 2021: उत्साहित हरभजन सिंह ने टूर्नामेंट से पहले किया जमकर डांस, पूछा ‘हाउ इज द जोश’? | IPL 2021: Harbhajan singh post dance video and ask how is the josh | Patrika News

IPL 2021: उत्साहित हरभजन सिंह ने टूर्नामेंट से पहले किया जमकर डांस, पूछा ‘हाउ इज द जोश’?

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2021 09:37:42 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

वीडियो में हरभजन सिंह IPL 2021 को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और डांस कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ स्पोर्ट्स प्रजेंटर जतिन सप्रू भी नजर आ रहे हैं।

harbhajan_singh.png
IPL 2021 के शुरू होने में अब ज्यादा दिन शेष नहीं हैं। सभी टीमें और खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह भी इस बार IPL में खेलते नजर आएंगे। बता दें कि हरभजन ने आईपीएल के पिछले सीजन में हिस्सा नहीं लिया था। IPL 2021 में हरभजन सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं। हरभजन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे IPL 2021 को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और डांस कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ स्पोर्ट्स प्रजेंटर जतिन सप्रू भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हरभजन सिंह साउथ की फिल्म ‘मास्टर’ के सॉन्ग ‘वाथी कमिंग’ डांस करते दिख रहे हैं।
वीडियो के कैप्शन में लिखा—
हरभजन सिंह ने यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि IPL 2021 Coming, हाऊ इज द जोश? हरभजन का यह वीडियो और उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा था, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लिया था। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 : सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, पहले नंबर पर लसिथ मलिंगा

https://twitter.com/jatinsapru?ref_src=twsrc%5Etfw
क्वारंटीन के बाद शामिल होंगे टीम में
बता दें कि हरभजन सिंह शनिवार को ही मुंबई पहुंचे और टीम होटल में क्वारंटीन हैं। क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद वे अपने टीम के साथियों के साथ जुड़ जाएंगे। बता दें कि हरभजन सिह पहली बार कोलकाता नाइट
राइडर्स की तरफ से आईपीएल में खेलेंगे। केकेआर ने उन्हें नीलामी में दो करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 : केकेआर को बड़ी राहत, शाकिब अल हसन को मिली खेलने की अनुमति

मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले 10 सीजन
हरभजन सिंह ने वीडियो में मुंबई इंडियंस को भी टैग किया है। बता दें कि हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस की टीम के साथ ही अपने आईपीएल कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आईपीएल के दस सीजन मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से ही खेले हैं। केकेआर की टीम में हरभजन पहली बार शामिल हुए हैं।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

आइए जानें— IPL 2021- Kolkata Knight Riders squad and Players list

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो