नीलामी के बाद भी था खेलने पर संदेह
आईपीएल में नीलामी के बाद भी बांग्लादेशी क्रिकेटरों के जुड़ने पर संदेह है। क्योंकि 21 अप्रैल से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। केकेआर ने शाकिब को लंबे समय बाद टीम में वापसी करने के बाद चुना था। शाकिब बांग्लादेश क्रिकेट का सबसे चर्चित नाम हैं। विश्व के ऑलराउंडर क्रिकेटर शाकिब ने हाल ही एक बयान में कहा था कि वह टेस्ट की बजाय आईपीएल खेलना चाहते हैं। हालांकि बीसीबी ने जब शाकिब को खेलने की अनुमति दी उस समय बोर्ड उनकी राष्ट्रीय टीम में कमी से खुश नहीं था। हालांकि बाद में बीसीबी ने कहा कि वह शाकिब दी गई एनओसी पर फिर से विचार करेगा, इसके बाद बोर्ड को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।