फाक डू प्लेसी के रिश्तेदार हैं हार्डस
बता दें कि हार्डस विल्जोन ने अब तक तक 126 टी20 मैच खेले हैं। इनमें हार्डस ने 8.12 की इकोनॉमी रेट से कुल 140 विकेट लिए हैंं। हार्डस किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेल चुके हैं। हार्डस ने 6 आईपीएल मैच खेले हैं, लेकिन इनमें उन्होंने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। वहीं हार्डस विल्जोन चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी के रिश्तेदार भी हैं। हार्डस, फाक डू प्लेसी की बहन रेमी रायनर्स के पति हैं।