कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार टीम में कुछ बदलाव किए हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी में केकेआर ने कुछ खिलाड़ियों को खरीदा है, जिनमें शाकिब अल हसन, पवन नेगी और करुण नायर जैसे प्लेयर शामिल हैं। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स 2 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। हालांकि पिछले दो सीजन में से टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। इस सीजन में भी केकेआर की बैटिंग लाइन कमजोर मानी जा रही है। हालांकि इनके पास इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन ओपनिंग के लिए कोई बड़ा चेहरा न होने की वजह से अन्य टीमों से थोड़ा कमजोर माना जा रहा है।