नई जर्सी में सेना के कैमोफ्लेज को दी जगह
कप्तान एमएस धोनी ने अपनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए नई जर्सी (Jersey) लॉन्च कर दी है। इसका वीडियो सीएसके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर जारी किया है इस वीडियो में धोनी तमिल (Tamil) भाषा में बोलते हुए नजर आ रहे हैं। चेन्नई की जर्सी में पीले रंग के साथ-साथ भारतीय सेना का कैमोफ्लेज भी शामिल किया गया है। जर्सी में कंधे पर कैमोफ्लेज रंग को जगह दी गई है। सेना को सम्मान देने पर क्रिकेट फैंस चेन्नई टीम की खूब तारीफ कर रहे हैं। जर्सी में लोगो के ऊपर 3 स्टार हैं, जो साल 2010, 2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत का जिक्र कर रहे है।