scriptIPL 2021 schedule: कब, कहां और कौन-सी टीमों से होगा मुंबई इंडियंस का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल | Ipl 2021 schedule- team Mumbai Indians match schedule full list | Patrika News

IPL 2021 schedule: कब, कहां और कौन-सी टीमों से होगा मुंबई इंडियंस का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 19, 2021 10:36:16 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 9 अप्रेल को होगा। इस बार मुंबई इंडियंस टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

mumbai_indians_ipl_2021_schedule.png
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीतने के लिए पूरी कोशिश करेगी। IPL 2021 मुंबई इंडियंस के 14 मैचों में से 9 मैच चेन्नई और दिल्ली में होंगे। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 9 अप्रेल को होगा। इस बार मुंबई इंडियंस टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
नीलामी में खरीदा सात खिलाड़ियों को
बता दें कि आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियंस टीम ने सात खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं। अर्जुन एक पेसर हैं और बल्लेबाजी की करते हैं। अर्जुन के अलावा एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, मैक्रो जेन्सन, युद्धवीर सिंह और पीयूष चावला भी मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज
मुंबई इंडियंस की टीम में कई बेहतीन बल्लेबाज हैं। कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डिकॉक पिछले दो सीजन से शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी पिछले तीन सीजन में शानदार बल्लेबाजी की। ईशान किशन ने पिछले सीजन में 516 रन बनाए थे। हार्दिक पंड्या भी पिछले सीजन में फॉर्म में थे। वहीं मुंबई इंडियंस के ऑल राउंड की बात करें तो किरॉन पोलार्ड और कुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ी इस टीम में हैं।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 : ये है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, जानिए इस बार कौन से नए खिलाड़ी हुए शामिल

mumbai_indian_ipl_2021_squad.jpg

आईपीएल की सबसे सफल टीम
बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की अब तक की सबसे सफल टीम रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। मुंबई इंडियसं ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती। अब 2021 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस आईपीएल की ट्रॉफी हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी।

IPL 2021: कब, कहां और कौन-सी टीमों से होगा दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

https://twitter.com/hashtag/IPL2021?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ये है मुंबई इंडियंस टीम का पूरा शेड्यूल

9 अप्रेल
किसके साथ— रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे
13 अप्रेल
किसके साथ— कोलकाता नाइट राइडर्स
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे

17 अप्रेल
किसके साथ— सनराइजर्स हैदराबाद
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे

20 अप्रेल
किसके साथ— दिल्ली कैपिटल्स
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे
23 अप्रेल
किसके साथ— पंजाब किंग्स
जगह— चेन्नई
समय— शाम 7:30 बजे

29 अप्रेल
किसके साथ— राजस्थान रॉयल्स
जगह— दिल्ली
समय— 3:30 बजे दोपहर

1 मई
किसके साथ— चेन्नई सुपर किंग्स
जगह— दिल्ली
समय— शाम 7:30 बजे

4 मई
किसके साथ— सनराइजर्स हैदराबाद
जगह— दिल्ली
समय— शाम 7:30 बजे
8 मई
किसके साथ— राजस्थान रॉयल्स
जगह— दिल्ली
समय— शाम 7:30 बजे

10 मई
किसके साथ— कोलकाता नाइट राइडर्स
जगह— बेंगलुरु
समय— शाम 7:30 बजे

13 मई
किसके साथ— पंजाब किंग्स
जगह— बेंगलुरु
समय— 3:30 बजे दोपहर

16 मई
किसके साथ— चेन्नई सुपर किंग्स
जगह— बेंगलुरु
समय— शाम 7:30 बजे
20 मई
किसके साथ— रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जगह— कोलकाता
समय— शाम 7:30 बजे

23 मई
किसके साथ— दिल्ली कैपिटल्स
जगह— कोलकाता
समय— 3:30 बजे

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो