नई दिल्ली। आईपीएल फटाफट फॉर्मेट वाला खेल है, इसमें सभी खिलाड़ी ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं। सीमित ओवर वाले इस खेल में बेहतर प्रदर्शन करना खिलाड़ियों को एक बड़ी चुनौती होती है। क्रिकेट का T20 एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें कम ओवर में बड़े बड़े स्कोर बनते रहते हैं। इस फॉर्मेट में हर बल्लेबाज कम ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बने की कोशिश करता है, ताकि अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को कड़ा मुकाबला दे सके। हर बल्लेबाज इस खेल में शतक लगाने का सपना देखता है। बहुत कम खिलाड़ी है जो इस फॉर्मेट में शतक जड़ पाते है। आज आपको इस आर्टिकल में उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाए है।