scriptIPL 2021 : पहली बार खेलेंगे ये विदेशी खिलाड़ी, सबसे महंगे बिके है Kyle Jamieson | IPL 2021: These foreign players will play for the first time | Patrika News

IPL 2021 : पहली बार खेलेंगे ये विदेशी खिलाड़ी, सबसे महंगे बिके है Kyle Jamieson

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2021 12:00:40 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आईपीएल 2021 की नीलामी में 1097 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए थे, जिसमें से 292 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए। 18 फरवरी को चेन्नई में हुई नीलामी में केवल 57 खिलाड़ी ही बिके। ये विदेशी खिलाड़ी बार आईपीएल में डेब्यू करने जा रहे है।

IPL 2021

IPL 2021

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की नंबर 1 क्रिकेट लीग है। आईपीएल के हर सीजन में खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की बारिश होती हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी आईपीएल में खेलने का सपना देखते है। जब आईपीएल की नीलाम होती है तो एक एक खिलाड़ी कई करोड़ों रुपए में बिकता है। हर साल होने वाली नीलामी में बिकने के बाद कई नए खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है। आईपीएल 2021 की नीलामी में 1097 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए थे, जिसमें से 292 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए। 18 फरवरी को चेन्नई में हुई नीलामी में केवल 57 खिलाड़ी ही बिके। इस बार नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आज आपको उन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो पहली बार आईपीएल डेब्यू करने जा रहे है। आइए जानते है कौनसा खिलाड़ी किस टीम के साथ खेलेगा।


1. काइल जैमीसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) आईपीएल 2021 की ऑक्शन में 15 करोड़ रुपये में बिके है। जैमीसन को खरीदने के लिए कई टीमों के बीच एक द्वंद देखने को मिला। लेकिन 6.6 फीट लंबे इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। जैमीसन ने न्यूजीलैंड के लिए 6 टेस्ट, 3 वनडे और 8 टी—20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 36, वनडे में तीन और टी—20 इंटरनेशनल में चार विकेट हैं।

 

यह भी पढ़ें

IPL 2021 : अब तक सभी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी, पहले नंबर है विराट कोहली



2. डेविड मलान (पंजाब किंग्स)
आईपीएल 2021 में विदेशी खिलाड़ी डेब्यू लिस्ट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) नाम भी शामिल है। डेविड को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा है। मलान मौजूदा समय में टी—20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की बात करें तो मलान के नाम टी—20 इंटरनेशनल के 23 मैचों में 49.21 की औसत से 935 रन हैं।

3. रिले मेरेडिथ (पंजाब किंग्स)
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिले मेरेडिथ (Riley Meredith) भी पहली आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई अनकैप्ड खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपए खर्च किए है। मेरेडिथ ने 34 घरेलू टी-20 मुकाबलों में 23 की औसत से 43 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट हासिल किए। ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर ही रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 : पिछले सीजन में इन खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से किया कमाल, देखें किससे मिली कड़ी टक्कर

 

4. झाय रिचर्डसन (पंजाब किंग्स)
पहली बार आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) का नाम भी शामिल है। झाय को पंजाब किंग्स ने 12 करोड़ रुपए में खरीदा है। झाय ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 कॅरियर में 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 विकेट हासिल किए।

5. मार्को जैनसन (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल की नीलामी में पहली बार बिकने वाले साउथ अफ्रीका से आने वाले तेज गेंदबाज मार्को जैनसन (Marco Jansen) भी है। 20 वर्षीय तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा है। मार्को इससे पहले साल 2019 में साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के साथ भारत का दौरा कर चुके हैं।

 

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

आइए जानें— IPL 2021- Mumbai Indians Squad and Players list

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो