30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021 : पिछले साल में इन खिलाड़ियों के सिर सजी थी ऑरेंज और पर्पल कैप

IPL के पिछले सीजन में लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 670 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वहीं कगिसो रबाडा 30 विकेट लेकर पर्पल कैप को अपने सिर पर सजाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 Mar 2021, 1:24 PM IST

purple and orange cap

purple and orange cap

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14 सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी और टीम को लेकर काफी उत्साहित है। सभी को उम्मीद है कि उनके फेवरेट प्लेयर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और इसके साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप अपने सिर पर सजाएंगे। इस आर्टिकल के जरिए आपको बता रहे हैं कि पिछले सीजन में किन खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, जिसके दम पर ऑरेंज और पर्पल कैप को हासिल किया था। पिछले सीजन में लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 670 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वहीं कगिसो रबाडा 30 विकेट लेकर पर्पल कैप को अपने सिर पर सजाया था।

केएल राहुल के नाम ऑरेंज कैप
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है। यह अवॉर्ड 25, अप्रेल 2008 को पहली बार दिया गया था। शॉन मार्श ऑरेंज कैप लेने वाले पहले खिलाड़ी है। टूर्नामेंट के दौरान जिस भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन होते हैं वह फील्डिंग करते समय ऑरेंज कैप पहन सकता है। IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। राहुल ने 14 मैच की 14 पारियों में 58 चौके और 23 छक्के की मदद से 670 रन बनाने में सफल रहे। जिसके कारण राहुल ने ऑरेंज कैप (Orange Cap) को अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ विनोद बिष्ट का बड़ा खुलासा, इसलिए जानबूझकर लेट किया प्रैक्टिस कैंप

IPL 2020 : टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट...

— लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब): 14 मैच, 670 रन, 132* बेस्ट

— शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स): 17 मैच, 618 रन, 106* बेस्ट

— डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) : 16 मैच, 548 रन, 85* बेस्ट

— श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स) : 17 मैच, 519 रन, 88* बेस्ट

— ईशान किशन (मुंबई इंडियंस) : 14 मैच, 516 रन, 99 बेस्ट

कगिसो रबाडा के नाम पर्पल कैप
आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप (Purple Cap) दी जाती है। यह पहली बार 13 मई, 2008 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर को दी गई थी। आईपीएल 13 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर्पल कैप हासिल किया था।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021: विराट कोहली ने तैयार किया RCB बैटिंग ऑर्डर प्लान, खुद इस नबंर पर करेंगे बल्लेबाजी

IPL 2020 : टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट......

— कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) 17 मैच 30 विकेट

— जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस) 15 मैच 27 विकेट

— ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस) 15 मैच 25 विकेट

— एनरिक नॉर्टजे (दिल्ली कैपिटल्स) 16 मैच 22 विकेट

— युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर) 15 मैच 21 विकेट

आइए जानें— IPL 2021- Punjab Kings Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures