टीम इंडिया ने जीती टी-20 सीरीज
आपको बता दें कि शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी और निर्णायक टी—20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 36 रनों से मात देकर 5 मैचों की टी—20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबल में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 231 रन बनाए। मैच के हीरो रहे कोहली को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया। इस मुकाबले में कोहली, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे थे। उन्होंने नाबाद 80 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया का स्कोर 224 रनों तक पहुंचाया।