दिल्ली कैपिटल्स ने बदली 'जर्सी', किंग्स इलेवन पंजाब ने बदला 'नाम'
दिल्ली कैपिटल्स हाल ही में टीम के लिए नई जर्सी लॉन्च की है। इसकी जानकारी देते हुए टीम ने ट्विटर पेज पर वीडियो और फोटो शेयर किए है। टीम की नई जर्सी में नई जर्सी में मुख्य रूप से गहरे नीले और लाल रंगों का इस्तेमाल हुआ है। नीला रंग टीम के विश्वास और स्थायित्व का दर्शाता है, जबकि लाल रंग ऊर्जा, जुनून और आक्रामकता का प्रतीक है। इस बार जर्सी में बाघ की धारियों के अलावा, दोनों तरफ बाघ के लाल पंजे भी दिखाई दे रहे है। वहीं, आईपीएल 2021 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) अपने भी टीम का नाम और लोगो बदला है। नए सीजन से यह टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) नाम के साथ मैदान में उतरेगी।