scriptIPL 2021 : इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने जानबूझकर लेट किया प्रैक्टिस कैंप, जानिए उनकी रणनीति | Ipl 2021 know why team delhi capitals delayed practice camp | Patrika News

IPL 2021 : इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने जानबूझकर लेट किया प्रैक्टिस कैंप, जानिए उनकी रणनीति

locationनई दिल्लीPublished: Mar 21, 2021 11:25:16 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

दिल्ली कैपिटल्स के ज्यादातर खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।उन्हें तरोताजा होने के लिए मौका दिया जाएगा।

delhi capitals

delhi capitals

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आईपीएल का पहला मैच होने में अब ज्‍यादा वक्‍त नहीं बचा है। आईपीएल का 14वां सीजन 09 अप्रेल से 30 मई के बीच खेला जाएगा। सभी टीमों ने आईपीएल 2021 के लिए अपनी कमर कस ली है। पिछले कुछ दिनों से खिलाड़ी मैदान में प्रैक्टिस के लिए उतर गए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने जानबूझकर अपने खिलाड़ियों के लिए देरी से प्रैक्टिस कैंप लगाने का निर्णय लिया है।

इसलिए लेट शुरू करेंगे प्रैक्टिस कैंप
एक इंटरव्यू में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सीईओ विनोद बिष्ट ने जानबूझकर देरी से प्रैक्टिस कैंप लगाने के बारे में बताया है। विनोद बिष्ट ने कहा कि लेट कैंप शुरू करने का पहला का कारण कोविड-19 है। और दूसरी वजह इस सीजन में पिछले से ज्यादा मैच है। इसलिए हमे अपने टीम के खिलाड़ियों को आराम करने का मौका दे रहे है। उन्होंने अपनी योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि 23 तारीख को बायो-बबल बनाने जा रहे है। इसके बाद महीने में अंत में 30 अप्रेल को अपना शिविर शुरू करेंगे। इसमें करीब सभी खिलाड़ी लगातार जुड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: विराट कोहली ने तैयार किया RCB बैटिंग ऑर्डर प्लान, खुद इस नबंर पर करेंगे बल्लेबाजी

 

तरोताजा होने के लिए दिया जाएगा मौका
आईपीएल टीमों के कई खिलाड़ी अभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल रहे है। वहीं, कुछ खिलाड़ी घरेलू मैच खेलने में बिजी है। इन खिलाड़ियों को तरोताजा होने के लिए और परिवार के साथ समय बिताने के लिए मौका दिया जाएगा। खबरों के अनुसार, इसके बाद सभी प्लेयर्स बायो-बबल का हिस्सा बनेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत और शिखर धवन इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज का हिस्सा बने हुए है। इसके बाद यह सभी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे।


दिल्ली कैपिटल्स को पहली जीत की तलाश
बता दें कि पिछले सीजन में दिल्ली को मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। तब टीम ने पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह दिल्ली कैपिटल्स भी अब तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई। दिल्ली ने इस बार स्टीव स्मिथ, सैम बिलिंग्स और उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल के इस सीजन में ये दोनों टीम अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी। अपनी पहली जीत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी कोशिश करेंगी।

 

आइए देखें — IPL 2021- Delhi Capitals Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो