2. अमित मिश्रा (Amit Mishra)
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा है। अमित अब तक डेक्कन चार्जस, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं। अमित आईपीएल में अब तक कुल 150 मैचों में 24.19 की औसत से 160 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनकी 7.34 की इकॉनमी रेट रही।