आईपीएल

IPL 2021, MI vs RCB, आईपीएल में रोहित शर्मा ने 36वीं बार दोहराई यह गलती, दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2021 के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और जल्द ही आउट होकर पैवेलियन लौट गए। मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही।

Apr 09, 2021 / 09:00 pm

Mahendra Yadav

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने मैदान पर उतरे। उनके साथ क्रिस लिन क्रीज पर आए। रोहित ने उन्हें मैच से पहले डेब्यू कैप सौंपी। मुंबई इंडियंस ने धीमी शुरुआत की। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम में दो क्रिस लिन के अलावा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन ने भी आईपीएल में डेब्यू किया। IPL 2021 के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और जल्द ही आउट होकर पैवेलियन लौट गए। मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही।
रोहित शर्मा ने लगाया IPL 2021 का पहला सिक्स
रोहित शर्मा ने मैच के तीसरे ओवर में ही IPL 2021 का पहला सिक्स लगाया। रोहित ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर सिक्स मारा। हालांकि शुरुआत धीमी रहने से मुंबई इंडियंस 3 ओवर में मात्र 12 रन ही बना पाई। वहीं आईपील में डेब्यू करने वाले क्रिस लिन दूसरे ओवर में ही आउट हो जाते, लेकिन वे बाल—बाल बच गए। दरअसल, दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस लिन ने शॉट मारा तो वे कैच आउट होेने से बाल—बाल बचे।
विराट कोहली के थ्रो से आउट हुए कप्तान रोहित शर्मा
चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा रन आउट हो गए। दरअसल, रन लेने के दौरान क्रिस लिन के साथ हुई गलतफहमी की वजह से मुंबई के कप्तान रन आउट हो गए। वहीं विराट कोहली ने सटीक थ्रो मारकर रोहित शर्मा को पैवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें— IPL 2021, MI vs RCB Live Streaming: फ्री में ऑनलाइन ऐसे देखें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स का पहला मैच

रोहित ने 36वीं बार दोहराई गलती
आईपीएल 2021 के पहले मैच में रन आउट होकर मुुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 36वीं बार वहीं गलती दोहराई। इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दरअसल, आईपीएल के इतिहास में यह 36वीं बार था जब रोहित शर्मा रन आउट होने की वजह से पैवेलियन लौटे। वहीं आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार है जब IPL सीजन का पहला विकेट रन आउट के रुप में गिरा। इससे पहले IPL 2012 में फॉफ डुप्लेसिस भी पहले विकेट के रुप में रन आउट हुए थे। फाफ डुप्लेसिस को मुंबई इंडियंस के अंबाति रायुडू ने रन आउट किया था।
यह भी पढ़ें— IPL 2021: आईपीएल शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ने उठाया बड़े राज से पर्दा, बोले-इसलिए चावला को खरीदा!

टीमें –

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मारुति जानसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

आइए देखें — IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

Home / IPL / IPL 2021, MI vs RCB, आईपीएल में रोहित शर्मा ने 36वीं बार दोहराई यह गलती, दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.