scriptIPL 2021, RR vs KKR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने KKR को 6 विकेट से हराया | ipl 2021 RR vs KKR live cricket full scorecard 18th match | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021, RR vs KKR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने KKR को 6 विकेट से हराया

IPL 2021 Live Score, RR vs KKR Live Cricket Score Online: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2021 का 18वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेमियम में…..

Apr 24, 2021 / 11:33 pm

भूप सिंह

rr_vs_kkr.jpg

संजू सैमसन ने बनाया विजयी रन। राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराया। सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने 22-22 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसी के साथ 5 मैच में से 2 मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में 8वें स्थान से छलांग लगाकर 6 दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

18वां ओवर-प्रसिद्ध कृष्णा ओवर लेकर आए। मिलर ने लगाया चौका। ओवर में बने 8 रन। 18 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 129 रन।

17वां ओवर-पैट कमिंस ओवर लेकर आए। डेविड मिलर ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 8 रन। 17 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 121 रन।

16वां ओवर-प्रसिद्ध कृष्णा ओवर लेकर आए। ओवर में आए 9 रन। 16 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 113 रन।

15वां ओवर- शिवम मावी ओवर लेकर आए। डेविड मिलर बल्लेबाजी करने आए। ओवर में बने 3 रन। 15 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 104 रन।

14वां ओवर-प्रसिद्ध कृष्णा ओवर लेकर आए। राहुल तेवतिया 5 रन बनाकर आउट। राजस्थान रॉयल्स ने पूरे किए 100 रन। इस ओवर में बने 4 रन। 18 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 101 रन।

13वां ओवर-वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। शिवम दुबे ने लगाया चौका। ओवर में बने 5 रन। 13 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 97 रन।

12वां ओवर-सुनील नरेन ओवर लेकर आए। शिवम दुबे ने लगाया चौका। ओवर में बने 7 रन। १२ ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 92 रन।

11वां ओवर-वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। शिवम दुबे ने लगाया चौका। दुबे 22 रन बनाकर आउट। ओवर में बने 5 रन। 11 ओवर की समाप्ति पर ३ विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 85 रन।

10वां ओवर-सुनील नरेन ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 3 रन। 10 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 80 रन।

9वां ओवर-पैट कमिंस ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने शानदार सिक्स लगाया। इस ओवर में बने 13 रन। 9 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 77 रन।

8वां ओवर-सुनील नरेन ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 5 रन। 8 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 64 रन।

7वां ओवर-वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। ओवर में 9 रन बने। 7 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 59 रन।

6वां ओवर-सुनील नारायण ओवर लेकर आए। ओवर में बने 9 रन। 6 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 50 रन।

5वां ओवर-शिवम मावी ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट। इस ओवर में बने 11 रन। 5 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 41 रन।

चौथा ओवर-वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। जोस बटलर 5 रन पर आउट। संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए। पहली ही बॉल पर लगाया चौका। इस अेावर में बने 13 रन। 4 ओवर की समाप्ति पर पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 30 रन।

तीसरा ओवर-शिवम मावी ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 5 रन। 3 ओवर की समाप्ति पर पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17 रन।

दूसरा ओवर-पैट कमिंस ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार चौका। तीसरी बॉल पर फिर लगाया चौका। ओवर में बने 10 रन। 2 ओवर की समाप्ति पर पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 12 रन।

पहला ओवर-शिवम मावी ओवर लेकर आए। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए। शुभमन गिल ने कैच छोड़ा। एक ओवर की समाप्ति पर पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 रन।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में बहुत ही धीमी शुरुआत की। निर्धारित 20 ओवर में केकेआर ने 133 रन बनाए। राजस्थान की ओर से तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए चाहिए 134 रन।

20वां ओवर-क्रिस मॉरिस ओवर लेकर आए। पहली बॉल पर पैट कमिंस ने लगाया सिक्स। अगली ही बॉल पर पैट कमिंस कैच आउट। मॉरिस ने 23 देकर लिए 4 विकेट। आखिरी बॉल पर मॉरिस ने पारी की चौथा विकेट लिया।

19वां ओवर-मुस्तफिजुर रहमान ओवर लेकर आए। वरुण चक्रवर्ती बल्लेबाजी करने आए। शिवम मावी ने लगाया चौका। ओवर में बने 8 रन। 19 ओवर की समाप्ति पर 7 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 126 रन।

18वां ओवर-क्रिस मॉरिस ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर आंदे्र रसेल ने लगाया शानदार सिक्स। रसेल 9 रन पर कैच आउट। पैट कमिंस बल्लेबाजी के लिए आए। दिनेश कार्तिक २५ रन के निजी स्कोर पर आउट। ओवर में बने 8 रन। 18 ओवर की समाप्ति पर 7 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 118 रन।

17वां ओवर-चेतन साकरिया ओवर लेकर आए। नॉ बॉल पर कार्तिक ने लगाया चौका। इस ओवर में कोलकाता के 100 रन पूरे। ओवर में बने 12 रन। 17 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 110 रन।

16वां ओवर-मुस्तफिजुर रहमान ओवर लेकर आए। राहुल तेवतिया 36 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट। लास्ट बॉल पर कार्तिक ने लगाया चौका। 16 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 98 रन।

15वां ओवर-चेतन साकरिया ओवर लेकर आए। कार्तिक ने चौथी बॉल पर लगाया शानदार चौका। ओवर में बने 9 रन। 15 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 93 रन।

14वां ओवर-राहुल तेवतिया ओवर लेकर आए। मोर्गन की जगह बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 8 रन। 14 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 84 रन।

13वां ओवर-शिवम दुबे ओवर लेकर आए। ओवर में बने 5 रन। 13 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 76 रन।

12वां ओवर-राहुल तेवतिया ओवर लेकर आए। ओवर में बने 9 रन। 12 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 71 रन।

11वां ओवर-क्रिस मॉरिस ओवर लेकर आए। इयोन मोर्गन 0 रन पर रन आउट हुए। ओवर में बने 7 रन। 11 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 64 रन।

10वां ओवर-जयदेव उनादकट ओवर लेकर आए। ओवर की पांचवीं बॉल पर सुनील नरेन का विकेट गिरा। इयोन मोर्गन बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने 4 रन। 10 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 55 रन।

9वां ओवर-टाइम आउट के बाद चेतन साकरिया ओवर लेकर आए। सुनील नरेन बल्लेबाजी करने आए। पहली ही बॉल पर नीतीश राणा 22 रनों के निजी स्कोर पर आउट। इस ओवर में बने 6 रन। 9 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 51 रन।

8वां ओवर-स्पिनर राहुल तेवतिया ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 8 रन। 8 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 45 रन।

7वां ओवर-जयदेव उनादकट ओवर लेकर आए। राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी करने आए। राहुल ने पहली ही गेंद पर चौके साथ खाता खोला। नीतीश राणा ने लगाया पारी का पहला सिक्स। इस ओवर में बने 12 रन। 7 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 37 रन।

छठा ओवर-मुस्तफिजुर ओवर लेकर आए। पावर प्ले में कोलकाता नाइट राइडर्स की धीमी शुरुआत। एक विकेट गंवाने के बाद बने केवल 25 रन। शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट। कोलकाता को पहला झटका। 6 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 25 रन।

5वां ओवर-क्रिस मॉरिस ओवर लेकर आए। पहली पांच गेंदों पर बने सिर्फ दो रन। ओवर में आए 2 रन। 5 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 23 रन।

चौथा ओवर-मुस्तफिजुर ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर शुभमन गिल ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 7 रन। 4 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 21 रन।

तीसरा ओवर-जयदेव उनादकट ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर नीतीश राणा ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 6 रन। 3 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 14 रन।

दूसरा ओवर-चेतन साकरिया ओवर लेकर आए। दूसरे ओवर में बने 5 रन। 2 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 8 रन।

पहला ओवर-नीतीश राणा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। जयदेव उनादकट ओवर लेकर आए। पहली ही बॉल वाइड फेंकी। इस ओवर में बने केवल 3 रन। एक ओवर की समाप्ति पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 3 रन।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करेगी……

नई दिल्ली। IPL 2021 का 18वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को पिछले मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन के १६वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 10 विकेट से करारी हार मिली थी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमें इस सीजन में बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैं। राजस्थान और कोलकाता की टीम प्वाइंट्स टेबल में नीचे से 7वें और आठवें स्थान पर हैं। दोनों ही टीमें आज का मुकाबला जीतकर अंक तालिका में अपनी पॉजिशन सुधारना चाहेगी।

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

संजू सैमसन के प्रदर्शन पर होगी सबकी नजरें
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले ही मुकाबले में 119 रनों की पारी खेली थी। यह उनका इस सीजन में पहला शतक था। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन का बल्ला शांत सा हो गया है। राजस्थान के फैंस आज के मैच में उनके बल्ले से एक शानदार पारी की उम्मीद कर रहे हैं। रॉयल्स के लिए आज का मैच जीतने के लिए संजू का चलना बेहद लाजमी है।

नीतीश राणा को करना होगा चत्मकार
वहीं कोलकाता नाइड राइडर्स के ओपनर नीतीशा राणा का पहले दौ मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा था, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे हैं। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाडिय़ों की लिस्ट से भी बाहर हो चुके हैं। ऐसें में आज के मैच में उनके बल्ले से रन निकले जरूरी हैं। तभी नीतीश राणा फॉर्म में लौटेंगे।

यह भी देखें :IPL 2021 Points Table: RR को 10 विकेट से हराकर नंबर-1 पर पहुंची कोहली की टीम RCB

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दूबे, रियान पराग, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल / जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान।

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक ( विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।

Home / IPL / IPL 2021, RR vs KKR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने KKR को 6 विकेट से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो