scriptIPL 2021 RR vs PBKS : संजू सैमसन ने पहले ही मैच में तूफानी शतक जड़ अपने नाम कर डाला ये अनोखा रिकॉर्ड | IPL 2021 RR vs PBKS: Sanju Samson hits first century in this season | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021 RR vs PBKS : संजू सैमसन ने पहले ही मैच में तूफानी शतक जड़ अपने नाम कर डाला ये अनोखा रिकॉर्ड

संजू सैमसन आईपीएल 2021 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।संजू ने 54 गेंदों में 103 रन बनाए है। जिसमें 5 छक्के और 42 चौके शामिल है।

नई दिल्लीApr 12, 2021 / 11:39 pm

Shaitan Prajapat

 Sanju Samson

Sanju Samson

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2021 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। संजू आईपीएल के इस सीजन में सबसे पहले शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने 54 गेंदोें अपना शतक बनाया है।

आईपीएल 2021 में शतक लगाने वाले बनाने बल्लेबाज बने
आईपीएल 2021 में अब तक 4 मैच खेले गए है। इन चारों मैचों में किसी भी खिलाड़ी अब तक 100 रन नहीं बनाया है। संजू ने 54 गेंदों में 103 रन बनाए है। जिसमें 5 छक्के और 42 चौके शामिल है। इस तरह से संजू इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर पर पहुंच गए हैं। आईपीएल टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से दी जाती है। इस रेस में उनके केएल राहुल भी चल रहे है। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने 50 गेंदों में 5 छक्के और 7 चौकों की मदद से 91 रन बनाए। राहुल 9 रन से शतक चूक गए।


107 मैच में बनाए 2584 रन
आईपीएल कॅरियर की बात करे तो संजू ने आईपीएल की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। वह साल 2013, 2014 और 2015 में राजस्थान के लिए खेले और क्रमशः 206, 339 और 204 रन बनाए। संजू ने अभी तक आईपीएल में कुल 107 मैच खेले हैं और 27.78 की औसत से 2584 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम दो शतक और 13 अर्धशतक भी दर्ज है।

 

यह भी पढ़े :— IPL 2021 : सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, पहले नंबर पर लसिथ मलिंगा


पंजाब किंग्स
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, जे. रिचर्डसन, मुर्गन अश्विन, राइले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

राजस्थान रॉयल्स
मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), रियान पराग, शिवम दूबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्ताफिरजुर रहमान

 

आइए जानें— IPL 2021- Rajasthan Royals Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021- Punjab Kings Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

 

Home / IPL / IPL 2021 RR vs PBKS : संजू सैमसन ने पहले ही मैच में तूफानी शतक जड़ अपने नाम कर डाला ये अनोखा रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो