आईपीएल

IPL 2021 schedule: कब, कहां और कौन-सी टीमों से होगा पंजाब किंग्स का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। इसका आखिरी मुकाबला भी राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा।

Mar 19, 2021 / 12:10 pm

Mahendra Yadav

IPL 2021 को लेकर लगभग सभी टीमों ने कमर कस ली है। पिछले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस बार टीम का नाम बदलकर पंजाब किंग्स कर दिया गया है। ऐसे में नए नाम के साथ यह टीम अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन में टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहा। इस वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस बार आईपीएल 2021 में कुल 56 मुकाबले खेले जाएंगे और 11 डबल हेडर मैच होंगे। वहीं पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला 12 अप्रेल को मुंबई में होगा। इसका आखिरी मुकाबला भी राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा।
मिला नया गेंदबाज कोच
पंजाब किंग्स में इस बार कई नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा टीम को एक नया बॉलिंग कोच भी मिल गया है। पंजाब किंग्स ने आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन राइट को आईपीएल के इस सीजन के लिए बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। राइट एक अनुभवी गेंदबाजी कोच हैं।
यह भी पढ़ें— IPL 2021: कब, कहां और कौन—सी टीमों से होगा दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

टीम में इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
पंजाब किंग्स ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें कप्तान केएल राहुल, क्रिस गेल, निकोल्‍स पूरन, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्‍मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांदे, रवि बिश्‍नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और इशान पोरेल हैं। वहीं ग्‍लेन मैक्‍सवेल, करुण नायर, हार्डस विलॉइन,शेल्‍डन कॉटरेल, मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया।
यह भी पढ़ें— IPL 2021: कब, कहां और कौन—सी टीमों से होगा मुंबई इंडियंस का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

https://twitter.com/hashtag/IPL2021?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ये है पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

12 अप्रेल
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— मुंबई
किसके साथ— राजस्थान रॉयल्स

16 अप्रेल
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— मुंबई
किसके साथ— चेन्नई सुपर किंग्स

18 अप्रेल
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— मुंबई
किसके साथ— दिल्ली कैपिटल्स
21 अप्रेल
समय— दोपहर 3:30 बजे
जगह— चेन्नई
किसके साथ— सनराइजर्स हैदराबाद

23 अप्रेल
समय—शाम 7:30 बजे
जगह— चेन्नई
किसके साथ— मुंबई इंडियंस

26 अप्रेल
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— अहमदाबाद
किसके साथ— कोलकाता नाइटराइडर्स

30 अप्रेल
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— अहमदाबाद
किसके साथ— रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2 मई
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— अहमदाबाद
किसके साथ— दिल्ली कैपिटल्स

6 मई
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— अहमदाबाद
किसके साथ— रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

9 मई
समय— दोपहर 3:30 बजे
जगह— बेंगलुरु
किसके साथ— चेन्नई सुपर किंग्स

13 मई
समय— दोपहर 3:30 बजे
जगह— बेंगलुरु
किसके साथ— मुंबई इंडियंस
15 मई
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— बेंगलुरु
किसके साथ— कोलकाता नाइटराइडर्स

19 मई
समय— शाम 7:30 बजे
जगह— बेंगलुरु
किसके साथ— सनराइजर्स हैदराबाद

22 मई
समय—शाम 7:30 बजे
जगह—बेंगलुरु
किसके साथ— राजस्थान रॉयल्स

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Home / IPL / IPL 2021 schedule: कब, कहां और कौन-सी टीमों से होगा पंजाब किंग्स का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.