आईपीएल

IPL 2021: RR vs DC मैच से पहले अश्विन और बटलर को लेकर जाफर ने किया मजेदार ट्वीट, हुआ वायरल

RR vs DC मैच से पहले क्रिकेटर वसीम जाफर ने रविच्रंदन अश्विन और बेन स्टोक्स को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया….

नई दिल्लीApr 15, 2021 / 06:11 pm

भूप सिंह

नई दिल्ली। IPL 2021 का 7वां मुकाबला गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेटर वसीम जाफर ने रविच्रंदन अश्विन और जोस बटलर को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है। बता दें कि वैसे आईपीएल 2021 में वसीम जाफर पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में हैं। वो 2020 से पंजाब के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर जुड़े हैं। पंजाब ने पिछले मैच में जीत के साथ शुरुआत की थी। अपने पहले मैच में पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को करीबी मुकाबले में हराया था।

https://twitter.com/hashtag/RRvsDC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

लगान का स्क्रीनशॉट किया शेयर
जाफर ने ट्वीट कर बॉलीवुड फिल्म ‘लगान’ का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एक ब्रिटिश प्लेयर ने युवा प्लेयर ‘मांकड’ को आउट किया था। इस फोटो को शेयर करने के साथ जाफर ने कैप्शन में लिखा, आज रात इन दोनों को देखिए। दरअसल, आईपीएल 2019उ में रविचंद्रन अश्विन ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को बिना कोई चेतावनी दिए मांकड आउट किया था।

 

https://twitter.com/hashtag/RRvsDC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस बार दिल्ली से खेल रहे हैं अश्विन
आईपीएल 2021 में अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की और से खेल रहे हैं। आज अश्विन और जोस बटलर एक बार फिर आमने-सामने होंगे। एक और इमेज शेयर करते हुए जाफर ने कैप्शन में लिखा कि भटक मत जाना। अंदर रहना, सुरक्षित रहना। आज अश्विन एक बार फिर गेंदबाजी करेंगे तो वहीं जोस बटलर नॉन स्ट्राइकर पर होंगे। तो निश्चित तौर पर जोस बटलर सावधानी बरतेंगे।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 : RCB की और से युजवेंद्र ने खेले 100 मैच, लिखा इमोशनल मैसेज, याद किए वो 3 साल

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, कगीसो रबाडा, अमित मिश्रा और आवेश खान।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
मनन वोहरा, जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, डेविड मिलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

Home / IPL / IPL 2021: RR vs DC मैच से पहले अश्विन और बटलर को लेकर जाफर ने किया मजेदार ट्वीट, हुआ वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.