scriptIPL 2022 : ईशान किशन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बाद बने दूसरे बल्लेबाज | ipl 2022 dc vs mi ishan kishan completed 1500 runs in his ipl career | Patrika News
आईपीएल

IPL 2022 : ईशान किशन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बाद बने दूसरे बल्लेबाज

IPL 2022 : ईशान किशन का आईपीएल 15वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन रहा। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया है। लेकिन मुंबई के सलामी बल्लेबाज ईशान के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गए। ईशात का दिल्ली के खिलाफ यह तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने इसके साथ ही आईपीएल में अपने 1500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

Mar 28, 2022 / 07:49 am

Shaitan Prajapat

ishan-kishan

ishan-kishan

IPL 2022 : आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन ने आईपीएल 15वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। ईशान ने शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके अर्धशतक में छह चौके और दो छक्कों भी शामिल है। हालांकि इस मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया है। लेकिन मुंबई के सलामी बल्लेबाज ईशान के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

आईपीएल करियर में 1500 रन पूरे
आपको बता दें कि ईशात का दिल्ली के खिलाफ यह तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने इसके साथ ही आईपीएल में अपने 1500 रन भी पूरे कर लिए हैं। ईशान ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद रहते हुए 48 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने 5 विकेट पर 177 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें – IPL 2022, DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, ललित-अक्षर की जोड़ी बनी हीरो




सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डिकॉके बाद बने तीसरे बल्लेबाज
रविवार को दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। ईशान मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डिकॉक के नाम यह उपलब्धि है। आईपीएल 2020 के बाद से ईशान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। 2020 के बाद से वह चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। आईपीएल 2020 के बाद से उन्होंने नाबाद 68, 37, 25, नाबाद 72, नाबाद 50, 84 और अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 81 रन बनाए हैं।

दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट के हराया
आईपीएल 2022 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक समय मुंबई इंडियंस की जीत तय लग रही थी, लेकिन ललित यादव और अक्षर पटेल ने आखिरी 30 गेंद में 75 रन जोड़कर ईशान किशन की 81 रन की नाबाद पारी पर पानी फेर दिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

Home / IPL / IPL 2022 : ईशान किशन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बाद बने दूसरे बल्लेबाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो