राजस्थान रॉयल्स की ऐसी होगी टीम –
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 की बात करें तो उसे इस मुकाबले में फिनिशर शिमरोन हेटमायर नहीं खेलेंगे। यह राजस्थान के लिए एक बड़ा झटका है। हेटमायर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए घर रवाना हो गए हैं। हेटमायर की जगह टीम डैरिल मिचेल, रासी वान डर डुसैन या जिमी नीशम को मौका दे सकती है। हेटमायर की गैरमौजूदगी में फिनिश करने की ज़िम्मेदारी रियान पराग के कंधों पर होगी।
दिल्ली करेगी ये बदलाव –
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो देखना दिलचस्प होगा कि पृथ्वी शॉ बुखार से ठीक होकर मैच खेलने लौटते हैं या नहीं। इसके अलावा ललित यादव की जगह भी खतरे में नजर आ रही है। रिपल पटेल को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है। पृथ्वी शॉ लौटते हैं तो केएस भरत को बेंच पर बैठना होगा।
ऐसी है डीवाई पाटिल की पिच –
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए अंतिम दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर अपना मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था और 91 रन से गंवाया था।
संभावित प्लेइंग 11-
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, जिमी नीशम, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।