scriptIPL 2022 Point Table: गुजरात, राजस्थान, लखनऊ और बैंगलोर ने प्लेऑफ में बनाई जगह | IPL points table | Patrika News
आईपीएल

IPL 2022 Point Table: गुजरात, राजस्थान, लखनऊ और बैंगलोर ने प्लेऑफ में बनाई जगह

IPL 2022 Points Table : आईपीएल के 15वें सीजन में 58 दिन (26 मार्च से 22 मई के बीच ) में 70 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। फॉर्मेट ऐसा बनाया गया है कि टीम लीग स्टेज पर कुल 14 मुकाबले खेलेगी।

May 30, 2022 / 12:27 am

Shaitan Prajapat

IPL 2022 Points Table

IPL 2022 Points Table

IPL 2022 Points Table, Team Standings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन रविवार को समाप्त हो गया। फ़ाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर, आईपीएल ख़िताब अपने नाम कर लिया है। इस बार तीसरे नंबर पर आरसीबी तो चौथे नंबर पर लखनऊ की टीम रही।

आईपीएल 2022 में 10 टीमें

आईपीएल 2022 में केकेआर, चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रायल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस कुल 10 टीमें हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल अलग गुप में हैं। फॉर्मेट ऐसा बनाया गया है कि टीम लीग स्टेज पर कुल 14 ही मुकाबले खेलेगी। लीग चरण में कुल 70 मैच होंगे।

 

IPL 2022 Points Table and Team Standings

S. NoTeam NamePoints
1Gujarat Titans20
2Rajasthan Royals18
3Lucknow Super Giants 18
4Royal Challengers Bangalore16
5Delhi Capitals14
6KKR12
7PBKS12
8Sunrisers Hyderabad12
9Chennai Super Kings08
10Mumbai Indians08

जानिए कैसे मिलेंगे प्वाइंट्स…
— विजेता को मिलेंगे 2 प्वाइंट्स
— हारने वाले को मिलेंगे 0 प्वाइंट्स
— अगर कोई परिणाम नहीं तो हर टीम को 1 प्वाइंट
— अगर टाई रहा तो दोनों टीम सुपर ओवर खेलेंगी और विजेता को मिलेंगे 2 प्वाइंट्स

 

कुल 70 मैच, 12 दिन होंगे दो मुकाबले
इस बार सीजन में कुल 12 डबल हेडर हैं। यानी 12 दिन में ऐसे होंगे जब एक दिन में दो मुकाबले होंगे। शाम को शुरू होने वाले मुकाबले साढ़े सात बजे और दिन में दोपहर साढ़े तीन बजे मैच शुरू होंगे। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ग्रुप A में है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स ग्रुप B में है।

Home / IPL / IPL 2022 Point Table: गुजरात, राजस्थान, लखनऊ और बैंगलोर ने प्लेऑफ में बनाई जगह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो