
KKR लेगी यूएई T20 लीग में हिस्सा, नई टीम का नाम होगा अबु धाबी नाईट राइडर्स
IPL 2022 and KKR : आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने ब्रांड को विश्व भर में फैलाना चाहती है। पहले केकेआर ने सीपीएल (CPL) में एक टीम Trinbago Knight Riders बनाई और अब उसी की तर्ज पर आगामी यूएई T20 लीग में भी हो एक नई टीम खेलती हुई नजर आएगी है। सूत्रों के अनुसार उस नई टीम का नाम अबू धाबी नाइट राइडर्स हो सकता है
इस बारे में कोलकाता नाइट राइडर्स और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने संयुक्त अरब अमीरात की आगामी टी 20 लीग में फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण के बारे में अपनी औपचारिक साझेदारी की घोषणा की है। वही केकेआर के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि नई टीम का नाम अबू धाबी नाइट राइडर्स होगा, जो उनकी अन्य टीमों के अनुरूप होगा।
शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान-
कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने इस पूरे मामले पर कहा है कि "कई वर्षों से, हम विश्व स्तर पर नाइट राइडर्स ब्रांड का विस्तार कर रहे हैं और यूएई में टी 20 क्रिकेट की संभावनाओं को करीब से देख रहे हैं। हम यूएई की टी 20 लीग का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं, जो निस्संदेह बेहद सफल होगा'
वही अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि "यूएई की टी20 लीग को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नाइट राइडर्स ग्रुप ने अबू धाबी फ्रेंचाइजी के स्वामित्व और संचालन के अधिकार हासिल कर लिए हैं और अबू धाबी नाइट राइडर्स (एडीकेआर) को यूएई की प्रमुख टी20 लीग के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करेगा।" इस बारे में केकेआर और बोर्ड के बीच औपचारिक समझौते पर हाल ही में हस्ताक्षर किए गए थे।
KKR के सीइओ वेंकी मैसूर ने दी प्रतिक्रिया-
केकेआर के नई टीम खरीदने के बाद टीम और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, "हम भाग्यशाली महसूस करते हैं कि हमें टी20 क्रिकेट में एक वैश्विक ब्रांड के रूप में लगातार पहचान मिली है। जैसे-जैसे टी20 क्रिकेट दुनिया भर में फैल रहा है, हम इसमें प्रमुख भूमिका निभाने के लिए नियमित आमंत्रणों से खुश हैं। दुनिया भर में खेल को बढ़ा रहा है।
यूएई के विकास में हमारी गहरी दिलचस्पी है और हमारा विस्तार हमारी दीर्घकालिक रणनीति के अनुरूप है।" कोलकाता नाइट राइडर्स और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने संयुक्त अरब अमीरात की आगामी टी 20 लीग में फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण के बारे में अपनी औपचारिक साझेदारी की घोषणा की है और यह अबू धाबी में आधारित होगी। केकेआर के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि इसका नाम अबू धाबी नाइट राइडर्स होगा, जो उनकी अन्य टीमों के अनुरूप होगा।
Updated on:
12 May 2022, 5:25 PM IST
Published on:
12 May 2022, 5:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.