31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2022 में अभी तक इतने दिग्गज ले चुके हैं क्रिकेट से संन्यास

दोस्तों क्रिकेट फुटबॉल के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। लगभग हर देश में इस खेल को प्यार करने वाले मिल जाएंगे। तो कई देशों के ऐसे भी प्लेयर हैं जो बहुत सालों से अपने देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन साल 2022 में ऐसे ही कुछ दिग्गज क्रिकेटरों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं। कौन है ये दिग्गज क्रिकेटर आइए आपको बताते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 11 May 2022, 5:18 PM IST

515.jpg

2022 में अभी तक इतने दिग्गज ले चुके हैं क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट भारत के साथ-साथ विश्व में भी काफी लोकप्रिय खेल है। साथ ही जो खिलाड़ी इस खेल को देखना और खेलना पसंद करता है, वह जीवन में एक बार जरूर अपने देश के लिए खेलने के लिए सोचता ही होगा। वही कुछ ऐसे भी खुशनसीब खिलाड़ी होतें हैं, जो सालो तक अपने देश के लिए क्रिकेट खेलते हैं। जैसे सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या आदि। लेकिन इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ दिग्गज बल्लेबाजों/गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने देश के लिए सालों तक क्रिकेट खेला और क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया। लेकिन 2022 में इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। तो कौन है यह खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं

यह भी पढ़ें - इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए, इंग्लैंड मे तैयारी कर रहें हैं Cheteshwar पुजारा


1) मोहम्मद हफीज़-

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने साल 2022 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया, पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले हफीज का क्रिकेट करियर 19 साल तक चला। उन्होंने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

2) क्रिस मॉरिस-

साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन छोटे से करियर में उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में बहुत प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 में डेब्यू करने वाले मॉरिस ने 2022 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं। बता दें कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने 4 टेस्ट, 40 वनडे और 23 T20 मैच खेले। इसके अलावा वह आईपीएल में भी खेल चुके हैं।

3) रॉस टेलर-

न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रॉस टेलर ने इसी साल नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मुकाबला सेडन पार्क में खेला था। न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके रॉस टेलर ने टेस्ट और वनडे में क्रमश 12957 और 10331 रन बनाए हैं। वही न्यूजीलैंड की तरफ से 100 से ज्यादा T20 खेलने वाले वह दूसरे खिलाड़ी थे। टेलर ने भी साल 2022 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

4) कीरोन पोलार्ड-

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने हाल में ही क्रिकेट से संन्यास ले कर सबको चौंका दिया था क्योंकि वह भी मात्र 34 साल के है। वेस्टइंडीज के लिए 123 वनडे मुकाबले में 2706 और 101 टी-20 मुकाबले में 1569 रन पोलार्ड ने बनाए हैं। आईपीएल में लगातार वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। इस साल भी वह मुंबई के साथ ही है।

इसके अलावा जिन खिलाड़ियों ने 2022 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है उस में इंग्लैंड के टिम ब्रेसनन, श्रीलंका के सुरंगा लकमल और न्यूजीलैंड के हामिष बैनेट शामिल है।

यह भी पढ़ें - भारत के 5 दिग्गज बल्लेबाज, जिन्होंने वनडे टेस्ट की तरफ खेला