scriptजबलपुर में डेंगू के 11 नए मरीज मिले, विभाग अलर्ट, निगम को भी चेताया | 11 new dengue patients found in Jabalpur, department alert | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में डेंगू के 11 नए मरीज मिले, विभाग अलर्ट, निगम को भी चेताया

सतर्क रहने के निर्देश- जिले में अब तक 28 मामले डेंगू के सामने आए

जबलपुरJul 28, 2021 / 10:53 am

Lalit kostha

dengue patients found

dengue patients found

जबलपुर। डेंगू की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। महिला के बाद अब उसका बच्चा भी डेंगू का शिकार हो गया है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी अस्पतालों में भी डेंगू से पीडि़तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों से आए नमूनों की जांच में मंगलवार को 11 रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने से हडक़म्प मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड पर आ गया है। जांच का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर निगम को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। शांति नगर निवासी एक महिला डेंगू से पहले से अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब महिला के घर पहुंची तो जांच के दौरान महिला का 11 वर्षीय बेटा भी सस्पेक्टेड मिला।

16 नमूने में 11 निकले पॉजिटिव- जानकारों के अनुसार निजी अस्पतालों से 16 नमूने जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इन नमूनों की जांच में 11 में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इन 11 नमूनों को मिलाकर जिले में अब 28 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग गम्भीर हो गया है और जांच का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रहा है। जुलाई में करीब 20 नए मामले प्रकाश में आए हैं।

लोगों को सर्तक रहने हिदायत
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सर्तक रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से कहा है कि अपने घरों के आसपास पानी को जमा न होने दें। प्लास्टिक डिब्बे, खाली गमलों, कूलर आदि में जमा पानी को हटाते रहें। दवा का छिडक़ाव करें। घरों में मच्छर से बचने के उपाए निरंतर करते रहें। साफ सफाई का प्रबंध करें। बीमार होने पर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराएं।

डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं इसे लेकर लापरवाही न बरतें। घरों में साफ सफाई के साथ पानी को जमा न होने दें। मच्छरों से बचने के उपाय करते रहें। बीमार होने पर जांच कराएं।
– डॉ. राकेश पहारिया, जिला मलेरिया अधिकारी

पीडि़तों के घरों पहुंची टीम
बढ़े मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और डेंगू पीडि़तों के घरों में पहुंची। दवा छिडक़ाव करने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोगों की जांच भी की गई। रांझी, मानेगांव, शांति नगर, मिलौनीगंज क्षेत्र में जांच की कार्रवाई की गई। घरों में जमा पानी को निकालने के निर्देश दिए। बताया जााता है रांझी क्षेत्र में पांच मरीज डेंगू पॉजीटिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो