scriptनवरात्रि में ये ग्रह हुए सबसे शुभ, माता की साधना से मिलेगा मनचाहा वरदान: आज का पंचांग | 30 september 2019 panchang hindi, shubh grah gochar with muhurat | Patrika News
जबलपुर

नवरात्रि में ये ग्रह हुए सबसे शुभ, माता की साधना से मिलेगा मनचाहा वरदान: आज का पंचांग

30 सितंबर, सोमवार के मुहूर्त, हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दिन के शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

जबलपुरSep 30, 2019 / 08:54 am

Lalit kostha

panchang03.jpg

आज पंचांग हिंदी 2019 आज पंचांग 2019 हिंदी में आज tithi पंचांग 2019

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: मुहर्रम तारीख 30, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : आश्विन, पक्ष : शुक्ल
तिथि – भद्रा तिथि द्वितीया रात्रि 7.52 तक उपरंात जया तिथि तृतीया रहेगी। भद्रा तिथि द्वितीया के स्वामी ब्रह्मा हैं, समय शुद्धि तथा लग्र शुुद्ध होने पर इस तिथि में विवाह, गीत संगीत, कला वाणिज्य, खनिज संपदा तथा पठन पाठन से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ माने जातेे हैं। वहीं जया तिथि में व्यापार तथा क्रय विक्रय से जुड़े कार्य अत्यंत कल्याणकारी माने जाते हैं।
योग- शाम 4.25 तक ऐन्द्र उपरंात वेधृति योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु ऐन्द्र योग को अत्यंत शुभ माना जाता है।
विशिष्ट योगर्- आज देवदर्शन, क्रय विक्रय मित्र मिलन उग्रकर्मचारण, औषधि सेवन जैसे कार्य शुभ तथा सुखद रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से वालव उपरंात कौलव तदनंंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।


नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र चित्रा रात्रि 8.17 तक उपरंात स्वाति नक्षत्र रहेगा। चित्रा नक्षत्र में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ रहते हैं। वहीं स्वाति नक्षत्र में विवाह, गृहारंभ, गायन वादन, पशुपालन चिकित्सा, पौधरोपण, यात्रा, व्यापार वाणिज्य जैसे कार्य अत्यंत कल्याणकारी माने जाते हैं। विद्यारम्भ हेतु भी यह उत्तम माना जाता है।
शुभ मुहूर्त – ंआज विपणि व्यापार, क्रय विक्रय पठन पाठन, खनिज संपदा, शिल्प विद्या, लेखन, वाणिज्य व्यवसाय तथा पशुपालन जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा सुखद माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ तथा दोपहर 1.30 से 6.00 चर, लाभ, अमृत तथा रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक चर की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : नवरात्रि ब्रम्हचारिणी देवी का दर्शन, नवरात्र का द्वितीय दिवस तप साधना के लिए परम उत्तम रहेगा।
चन्द्रमा : प्रात: 9.00 बजे तक कन्या राशि में उपरंात तुला राशि में संचरण करेगा।


ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कन्या राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का हस्त नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 बजे से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर पे,पो,रा,री अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। चित्रा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कन्या होगी। राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। कन्या राशि के जातक प्राय: कलाप्रेमी, गीत संगीत में रुचि रखने वाले, सुंदर, नैसर्गिक कार्यों में रुचि रखने वाले, समाज सेवी, धनवान, उदारवादी, मिलनसार, ललित कला में रुचि रखने वाले होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो